News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

योगी राज में ई-रिक्शा पर हो रहा मरीज का इलाज, अस्पताल में में छाया अँधेरा

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जहां ई-रिक्शा पर ही मरीज का इलाज किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा पर बैठे बुजुर्ग के हाथ में वीगो लगाकर ग्लूकोज चढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे यूपी सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल रही है. मामला उन्नाव के पुरवा सीएचसी परिसर का बताया जा रहा है, जहां अस्पताल में बिजली भी नहीं होने के दावे किए गए.

सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो-वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर ने इस बुजुर्ग मरीज को ई-रिक्शा पर ही वीगो लगाकर ग्लूकोज चढ़ा दिया. इतना ही नहीं, ई-रिक्शा के बगल में ही अस्पताल के बाहर में बेड पर एक बच्चा भी उपचार कराते नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है.VIDEO: UP में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल! ई-रिक्शा पर मरीज का इलाज, अस्पताल  में बिजली नहीं - health department negligence in unnao as patient treated  on e rickshaw watch video –

बुजुर्ग मरीज का नाम ठाकुर प्रसाद है. जब उनसे पूछा गया कि ई-रिक्शा पर ग्लूकोज क्यों चढ़वा रहे थे तो उन्होने कहा कि वहां बहुत परेशानी थी. बिजली नहीं थी और मच्छर काट रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने बाहर ग्लूकोज चढ़वाया. मरीज ने कहा कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए वह इस अस्पताल में आए थे.

Related posts

ऐलान ए दिल्ली -केन्द्र सरकार अगर मुफ्त वैक्सीन नही देगी तो हम पुरी दिल्ली को फ्री देंगे वैक्सीन-केजरीवाल

News Times 7

देहरादून के चकराता में बड़ा हादसा ,खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, बिखरी दिखी लाश ,पीएम ने किया सहायता राशि का एलान

News Times 7

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवंत मान सरकार पंजाब को 75 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ करेंगे समर्पित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़