News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रहस्य

आज की रात 12:07 मिनट पर दिखेगा सुपरमून , इसके बाद यह तीन जुलाई 2023 को दिखेगा

यदि आप पिछले माह सुपरमून देखने से चूक गए हैं, तो बुधवार को दोबारा इसका दीदार होगा। बुधवार को चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।

इस दौरान यदि मौसम अनुकूल हो तो चंद्रमा अधिक चमकीला और अधिक बड़ा दिखाई दे सकता है। बुधवार की पूर्णिमा को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। ऐसा साल के उस समय के संदर्भ में किया गया है, जब हिरन के नए सींग उगते हैं। 14 जून को दिखे सुपरमून को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ नाम दिया गया था क्योंकि यह पूर्णिमा स्ट्रॉबेरी की फसल के समय पड़ी थी। इसे 13 जुलाई की रात 12:07 मिनट पर देखा जा सकता है। इसके बाद यह तीन जुलाई 2023 को दिखेगा।

Strawberry supermoon rises tonight: The what, when, and where of this  celestial event - SCIENCE News

धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम
13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। सुपरमून के दौरान चंद्रमा की दूरी धरती से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर रहेगी। सुपरमून का असर समुद्र भी दिखाई देगा। सुपरमून की वजह से समुद्र में उच्च और कम ज्वार की बड़ी श्रृंखला देखी जा सकती है। खगोलविदों के मुताबिक, सुपरमून के दौरान तटीय इलाकों में तूफान आ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Advertisement

इसके अलावा सुपरमून के कुछ घंटों बाद फुलमून नजर आएगा जिसे दो से तीन दिन तक देख सकते हैं। दरअसल यह फुलमून नहीं होगा, लेकिन चांद के आकार की वजह उसी तरह नजर आएगा। इसके अलावा इस दौरान परछाई की स्ट्रिप चांद पर बहुत पतली दिखाई देगी। चांद में बदलाव काफी धीरे होगा जिसकी वजह से फुलमून की ही तरह नजर आएगा। खुली आंखों से इस प्रकिया को देखना थोड़ा कठिन है।
Supermoon 2022: Largest Moon Will Be Seen Today Night Moon Will Come Near  The Earth Know Everything About This Celestial Event - Supermoon: आज रात  होगा सुपरमून का दीदार, धरती के पास
कैसे सुपरमून शब्द की हुई शुरुआत? 
सुपरमून शब्द की शुरुआत साल 1979 में हुई। ज्योतिषी रिचर्ड नोले ने इस शब्द को चलन में आया था। जब चंद्रमा धरती के निकटतम 90 फीसदी के दायरे में आता है, तो इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहते हैं। सुपरमून को ‘बक मून’ के नाम से भी जानते हैं। इसके साथ दुनिया भर में इसको अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

Advertisement

Related posts

LJP का हमला जारी -‘मोदी से कोई बैर नहीं नीतीश तेरी खैर नहीं’।

News Times 7

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार उड़ता है रसिया की यह शिकारी पक्षी, कभी छूटते नहीं है पंजे में फंसे शिकार

News Times 7

भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफीसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़