News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी पर बने गांधी सेतु का किया उद्घाटन

हाजीपुर. महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका बिहार वासी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक गांधी सेतु के दूसरे लेन का मंगलवार को उद्घाटन किया. उनके साथ बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के कई दिग्‍गज नेता और मंत्री भी मौजूद थे. इस मौके पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि गंगा नदी पर कई पुल का निर्माण किया जा रहा है. अब गांधी सेतु के दूसरे लेन से वाहन फर्राटा भर सकेंगे. फिलहाल एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा था. इस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था. दूसरा लेन शुरू होने से आमलोगों को ज्‍यादा कठिनाई का समाना नहीं करना पड़ेगाnitin gadkari will dedicate eastern flank of mahatma gandhi setu on 7th  june cm nitish to attend program people get relief from traffic jam - पटना  के गांधी सेतु पर अब नहीं

नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि जब वह एक बार बिहार आए थे तो ट्रैफिक जाम में उनकी हालत भी खराब हो गई थी. उन्‍होंने आगे कहा कि गांधी सेतु के समानांतर एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है. सितंबर 2024 में मैं फिर आउंगा और सीएम नीतीश के साथ मिलकर उसका उद्घाटन करूंगा. गांधी सेतु के बारे में उन्‍होंने बताया कि लोहे के इस्‍तेमाल को लेकर कई विशेषज्ञों से बात की गई थी. गांधी सेतु के सुपर स्‍ट्रक्‍चर के निर्माण में 67 हजार टन लोहे का इस्‍तेमाल किया गया. नितिन गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए बड़े पैकेज की घोषणा की थी, उसी पैकेज से कई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जून 2022 तक कई परियोजनाएं पूरी होंगी.गांधी सेतु का दूसरा लेन लोगों के लिए खुला, अब फर्राटा भर सकेंगे वाहन, नहीं  लगेगा लंबा जाम - breaking news gandhi setu 2nd lane open for public central  minister nitin gadkari

https://fb.watch/duRfEMVA1Z/ बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस मौके पर कहा कि गंगा नदी पर कई पुल का निर्माण कराया जा रहा है. उन परियोजनाओं पर काम भी चल रहा है. इसी कड़ी में महात्‍मा गांधी सेतु के सुपर स्‍ट्रक्‍चर में बदलाव किया गया. उन्‍होंने बताया कि गांधी के समांतर एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है. नितिन नवीन ने आगे कहा कि बिहार में सड़क निर्माण परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिशा दी है. प्रदेश में कई महत्‍वपूर्ण सड़कों का निर्माण हो रहा है. इस मौके पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने महत्‍वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जल्‍द ही ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जाएगी, ताकि पुलों का सही तरीके से रख-रखाव किया जा सके.

Related posts

जेल से पटना लौटते ही एक्शन में दिखे लालू प्रसाद यादव , RJD विधायक दल की बुलाई बैठक

News Times 7

कर्नाटक में हिजाब पहने छात्राओं को कालेज में प्रवेश की अनुमति नहीं, स्टूडेंट्स ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग की

News Times 7

PAK फेस्ट में थरूर के बयान पर घमासान-राहुल गांधी को कहेंगे ‘राहुल लाहौरी’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़