News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

राजस्थान: आधी रात को हुई मासूम के साथ हैवानियत, परिजन पहुंचे थाने, तो पुलिस बोली सुबह आना

राजस्थान के करौली जिले की हिंडौन सिटी में चार वर्षीया बालिका के साथ दरिंदगी (Cruelty) का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है यह वारदात करौली जिले के हिण्डौन सिटी के नई मंडी थाना इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि दरिंदा जब मासमू को उठाकर ले गया था उसके बाद परिजन आधी रात को ही पुलिस के पास पहुंच गये थे. लेकिन पुलिस ने कहा खुद ही ढूंढ लो नहीं मिले तो सुबह आ जाना. मासूम पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे राजधानी जयपुर के जेके लॉन अस्पताल रेफर किया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. वारदात से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.4 Year Old Raped In Karauli: करौली में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी,  अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार हिण्डौन सिटी रेलवे ओवरब्रिज के समीप 4 वर्षीय एक बालिका अपने परिजनों के साथ सो रही थी. शुक्रवार आधी रात को वहां अज्ञात व्यक्ति आया तथा सोती हुई बालिका को उठाकर ले गया. उसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म किया. वारदात के बाद दरिंदा बालिका को रेलवे ओवरब्रिज के समीप ही पटक कर फरार हो गया. शनिवार सुबह राहगीरों ने खून से लथपथ बालिका को बेहोशी की हालत में देखा तो उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. इस बीच बालिका को तलाश करते हुए परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.घर में सो रही चार साल की बच्ची को उठाकर ले गया वहशी, दरिंदगी के बाद

वारदात होने के बाद पहुंचा पुलिस का पूरा लवाजमा
वारदात की सूचना पर हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल एवं हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. उसने घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला सेल प्रभारी और जिला स्पेशल टीम भी हिंडौन पहुंची. एसपी ने बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया.राजस्थान: मासूम के साथ हैवानियत, रात को उठा ले गया दरिंदा, परिजन पहुंचे  थाने, पुलिस बोली सुबह आना - rape with another innocent 4 year old girl in  rajasthan rapist picked up

पीड़िता के शरीर पर जख्मों के हैं कई निशान
पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य एकत्रित किए. बालिका की गंभीर हालत को देखते हुये हिंडौन अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करके उसे जयपुर के जेके लॉन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है. पीड़िता के शरीर पर जख्मों के कई निशान बताये जा रहे हैं. पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

Related posts

ऋषिकेश की तर्ज पर बनारस में भी बनेगा लक्ष्मण झूला ,गंगा पार रेती से श्री काशी विश्वनाथ धाम को भी जोड़ेगा

News Times 7

सड़क दुर्घटना में भोजपुरी के 9 कलाकारों की मौत, हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

News Times 7

सात महीने बाद आज से सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल खुलेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़