News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

हनुमान चालीसा और अजान विवाद अब बिहार में आया ,मंत्री जी बोले,अजान के लिए पाकिस्तान जाइए, हिंदुस्तान में तो हनुमान चालीसा होगी

bihar-सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह ने कहा है कि अजान के लिए पाकिस्‍तान जाइए. उनका यह बयान उस वक्त आया है जब पूरे देश में लाउडस्पीकर और अजान पर बहस छिड़ी हुई है. भाजपा नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी अजय सिंह के बयान का समर्थन किया है.

लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और अजान के विवाद में जदयू नेता के इस विवादित बयान से राजनीति गलियारों में भूचाल है. एक कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता अजय सिंह ने अजान पर कहा कि अजान तो पाकिस्तान में होता है. अजान पाकिस्तान में होना चाहिए. यहां तो हनुमान चालीसा होगा. उन्होंने कहा अजान पाकिस्तान में होता रहा है जबकि हिंदुस्तान तो सदियों से हनुमान का देश रहा है, और यहां पर हनुमान चालीसा होगा.आठवीं पास बना बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष!

अजय सिंह ने आगे कहा कि हनुमान चालीसा का विरोध करने वाले ठीक उसी तरह मिट जाएंगे जिस तरह लंका जलकर राख हो गयी. उसी तरह हनुमान चालीसा को मिटाने वाले जलकर राख हो जाएंगे. बता दें कि जिस तरह से अजान और हनुमान चालीसा को को लेकर देश में बहस का मुद्दा बना हुआ है ऐसे में सीवान में अजय सिंह के द्वारा दिया गया राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

अजय सिंह के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा भारत में सभी को धार्मिक आजादी है और उसे अभिव्यक करने का भी अपना-अपना तरीका है. जदयू नेता ने ऐसा बयान दिया होगा, लेकिन भारत संविधान से चलता है. वहीं, भाजपा विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि अजान में अल्लाह के सर्वशक्तिमान होने की बात है जबकि हनुमान चालीसा में मानव कल्याण की बात. हमलोग नहीं चेते तो भारत की संस्कृति मिट जाएगी.पितृपक्ष में शादी कर इस डॉन ने पत्नी को बनाया था विधायक अब JDU से मिला  लोकसभा का टिकट jdu declare kavita singh wife of bahubali leader ajay singh  as nda candidate

Related posts

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मधुबनी ,कांग्रेस नेता के पुत्र समेत चार युवकों को एक साथ मारी गोली

News Times 7

हाथरस पहुंचे संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

News Times 7

बिहार में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़