News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

बिहार में पीएम आवास योजना चढ़ा व्यापत भ्र्ष्टाचार की भेंट, दबंगों ने चंद पैसों के लिए 24 घंटे में ही दर्जनों मकान बना दिये गये

केंद्र सरकार की सबसे महत्वकांक्षी पीएम आवास योजना को वैशाली में अमीरों और दबंगों के साथ साथ घूसखोर पदाधिकारियों की नजर लग गई है. इसके चलते इस योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को नहीं बल्कि दबंग और अमीरों को मिलने लगा है. वैशाली जिले के चेहरकला प्रखंड से पीएम आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर आप भी चौंक जाएंगे. वैशाली जिले में चंद पैसों के लिए 24 घंटे में ही दर्जनों मकान बना दिये गये. हद तो यह है कि न सिर्फ नींव से लेकर छत तक मकान बना बल्कि उसके रंगरोगन से लेकर बिजली का कनेक्शन भी एक दिन में ही दे दिया गया.PM Awas Yojana: मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों को आज  देगी पैसा, चेक करें अपना नाम | Modi government will give Pradhan Mantri Awas  Yojana Urban Subsidy today

यह हम नहीं कह रहे बल्कि भारत सरकार के पीएम आवास पोर्टल पर जानकारी देकर सरकारी कर्मियों ने खुद ही पीएम आवास योजना में धांधली का खुलासा कर दिया है. भ्र्ष्टाचार के इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक आरटीआई एक्टिविस्ट देवेंद्र राय ने पूरी जानकारी मांगी. इसके बाद जो सच्चाई सामने आई वह हैरान करने वाली थी, लिहाजा अब आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक और सचिव से लेकर गवर्नर तक से कर दी है. वो अब कोर्ट में इस धांधली के खिलाफ जाने की तैयारी में हैं.

Negligence in implementation of Pradhan Mantri Awas Yojana in Bagha of West  Champaran dozen staffs on radar - पश्चिम चंपारण के बगहा में प्रधानमंत्री आवास  योजना के क्रियान्वयन में ...

भ्रष्टाचार के इस खेल में वर्तमान मुखिया से लेकर मुखिया प्रत्याशी और आवास सहायक से लेकर प्रखंड स्तर के कर्मचारी और अधिकारी तक शामिल हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस प्रखंड के तीन पंचायत विशुनपुर अड़रा, चेहरकला और मंसूरपुर हलैया के 15 लाभुकों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल से निकाली है जिनका घर एक या दो दिन में बनकर तैयार हो गया है. चेहरकला पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव राय के भाई की पत्नी का घर जहां 24 घन्टे में बन गया तो वहीं हारे हुए मुखिया प्रत्याशी संजय कुमार यादव का 48 घंटे में पीएम आवास का घर बनकर तैयार हो गया.

Advertisement

इस बाबत जब चेहरकला के बीडीओ कुमदु रंजन से पूछा गया तो उन्होंने कमिटी बनाकर जांच करने की बात कही. दरअसल लाभान्वितों ने किसी दूसरे या फिर अपना पहले से बने पक्का मकान के सामने फोटो खिंचवा कर आवास सॉफ्टवेयर पर अपलोड करवा दिया. लूट खसोट और सरकारी राशि के बंदरबांट की तस्वीर के बाद इसी प्रखंड के चेहरकला पंचायत के यादव टोला के रहने वाले मनोज कुमार का नाम पीएम आवास योजना की सूची में 2019 में ही आ गया लेकिन अबतक आवास नहीं बना क्योंकि इन्होंने घूस में बीस हजार रुपये नहीं दिए.बिहार में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला, 24 घंटे में ही बन गए दर्जनों मकान  - rti activist expose scam in pm awas scheme at vaishali bramk – News18  हिंदी

Advertisement

Related posts

136 MLA पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, 41 फीसदी विधायक राजद में हैं.

News Times 7

नगरीय किरायेदारी विनियमन अध्यादेश 2021 को कैबिनेट ने दी मंजूरी ,मकान मालिक और किरदारों के बीच विवाद को खत्म करने का तरीका

News Times 7

फ्लिपकार्ट पर आज यानी तीन मई से बिग सेविंग डेज सेल की हुई शुरुआत, महंगे आईफोन पर हुए सस्ते

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़