News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेलवे

माता सीता के धाम जनकपुर तक जल्‍द दौड़ेगी ट्रेन ,इंडो-नेपाल रेल प्रोजेक्‍ट का काम लगभग पूरा

आध्यात्मिक नगरी जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली है जल्दी ही वह अब ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है,जल्द ही मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन से जनकपुर-कुर्था के बीच रेलगाड़ी दौड़ने वाली है. जयनगर-जनकपुर रेल लाइन पर ट्रायल भी शुरू हो गया है. जनकपुरधाम के खूबसूरत नजारे को करीब से निहारना अब आसान हो जाएगा. वहीं, पूजा-अर्चना के लिए जनकपुर के जानकी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी भी जल्द ही दूर होने वाली है.
भारत और नेपाल के बीच जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा, 619 करोड़ का है प्रोजेक्ट,  आज हुआ स्पीड ट्रायल, देखें Video
दरअसल, मधुबनी जिले में नेपाल बॉर्डर से सटे जयनगर और नेपाल के जनकपुर-कुर्था के बीच 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है. साथ ही रेलवे स्टेशन भी यात्रियों के स्वागत के लिए बन संवर कर तैयार है. रविवार को जयनगर-जनकपुर रेल लाइन पर ट्रायल भी शुरू हो गया. इस खास अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी भी जयनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे. डीआरएम की मानें तो रेल लाइन पर ट्रायल का काम पूरा होने के बाद जल्द ही इस रूट पर रेल सेवा शुरू हो जाएगी.indo nepal tension First trains will be start between India and Nepal -  News Nation

जनकपुरधाम माता सीता की जन्मभूमि होने के चलते न सिर्फ हिन्दुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल है, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी पहचान रखता है. जयनगर-जनकपुर के बीच रेल का परिचालन शुरू होने से इस इलाके में श्रद्धालुओं और सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी. इससे अर्थव्यवस्था तो मजबूत होगी ही साथ में कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को भी नई पहचान मिलेगी. शायद यही वजह है कि यहां के लोग इस रूट पर रेलगाड़ी की आवाज सुनने को बेताब हैं.जयनगर से जनकपुर तक चलने वाली ट्रेन का जयनगर में आगमन | First Look Nepal  Railway Train | Nepal Rail | - YouTube

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का किया फैसला

News Times 7

तिहाड़ जेल में जारी है कैदियों के मौत का सिलसिला ,लगातार हो रही मौत से मचा हड़कंप, जानिये क्यों जा रही है जानें

News Times 7

कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़