News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दुल्हन की दिखी अनोखी विदाई ,दूल्हा दुल्हन बैलगाड़ी पर बैठे तो भाई बना सारथि

दिल को छू जाने वाली तस्वीर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आई जहां एक दुल्हन की अनोखी विदाई दिखी ,यहां दुल्हन की विदाई पुराने समय की तरह बैलगाड़ी पर की गई. बैलगाड़ी का सारथी बना दुल्हन का भाई करीब डेढ़ किमी तक अपनी बहन को विदा करने गया. पुरानी परंपरा को फिर से देख लोगों की भीड़ जमा रही. मामला बिलासपुर जिले में आने वाले मोपका गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाली एक लड़की वर्षा की शादी मदनपुर गांव के लड़के प्रदीप से तय हुई थी.दूल्हे ने अपनी शादी को दिया एक अलग अंदाज... कार, हेलीकॉप्टर के जमाने में  निकाली बैलगाड़ी से अपनी बारात - NewsMews.in

22 अप्रैल को मोपका से बारात आई थी. सुबह शादी होने के बाद दुल्हन के भाई ने अपनी इच्छा जताई. दुल्हन के भाई ने बताया कि वे दोनों किसान परिवार हैं. इसलिए उसकी इच्छा है कि वह अपनी बहन की विदाई बैलगाड़ी से करे. इसके बाद घरवालों ने भी इसका साथ दिया. इसके बाद दुल्हन के भाई ने अपनी बहन को गांव से करीब डेढ़ किमी तक बैलगाड़ी पर विदा किया. इस मौके पर यह पुरानी परंपरा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही.दुल्हन को लेने बैलगाड़ी से गांव पहुंचा दूल्हा, बैतूल के इस डॉक्टर ने दिया  ये अनोखा संदेश - News

22 अप्रैल को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के मोपका गांव में नर्मदा साहू की पुत्री वर्षा का विवाह मदनपुर ग्राम के प्रदीप से तय हुआ था. बीते 22 अप्रैल को सारी रीति रिवाज के तहत पूरी वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया. सुबह विदाई की तैयारी की गई. बेटी को विदाई देने के लिए रिश्तेदारों और परिवार के लोग इकट्ठे खड़े हुए थे. दुल्हन का भाई घर के बाहर बहन की विदाई के लिए बैलगाड़ी सजाए खड़ा था. वैसे तो पुराने समय में गांव में सम्पन्न लोग लड़की डोली में विदा करते थे. लेकिन वह सब गुजरे जमाने की बात हो गयी है. विदाई की सभी रस्में पूरा कर दुल्हन बैलगाड़ी में बैठ गई.WEDDING PROCESSION AT BULLOCK CART: A wedding procession on bullock carts!  | Jaipur News - Times of India

गांव के मुहल्लों से गुजरती हुई दूल्हे-दुल्हन की यह जोड़ी सभी की चर्चा के बीच रही. सभी ने इस पुरानी परंपरा की तारीफ की. सुबह के वक़्त गांव गली मोहल्ले से गुजर रही बैलगाड़ी में बैठे दूल्हा दुल्हन को देख रहे थे. करीब डेढ़ किलोमीटर गांव का सफर तय करने के बाद मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद दुल्हन ससुराल के लिए चल दी. बाद में भाई वापिस घर लौट आया. ग्रामीणों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हैं. भाई की इच्छा को ध्यान में रखते हुए यह अनोखी विदाई की गई.

Related posts

आरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

News Times 7

मंगलवार को संकट मोचन हनुमान इन 6 राशियों के कष्ट करेंगे दूर, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, चमकेगी किस्मत…

News Times 7

सरकार देगी सस्ती दरों पर सोना खरीदने का एक मौका , पांच दिनों के लिए खुलेगी योजना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़