News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

वाराणसी -स्मार्ट फोन और मोबाइल एसेसरीज की खरीदारी पर नींबू फ्री और फ्री पेट्रोल का ऑफर ,जानिए कहा मिलेगा

वाराणसी – पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पेट्रोल-डीजल और नींबू (Lemon) की बढ़ती कीमतों के बीच मोबाइल दुकानदारों के अजीबोगरीब ऑफर इन दिनो चर्चा का विषय बना हुआ है. कई मोबाइल दुकानदार स्मार्ट फोन और मोबाइल एसेसरीज की खरीदारी पर फ्री नींबू और फ्री पेट्रोल का ऑफर दे रहे हैं.दुकानदारों के ये अजब गजब ऑफर की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है.

refurbished smartphone market saw record growth Apple lead Latin America and India saw the most growth - Tech news hindi - रिकॉर्ड तोड ग्रोथ: जमकर रिफर्बिश्ड फोन खरीद रहे ग्राहक, टॉप पर

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित मोबाइल के दुकान पर इन दिनों मोबाइल एसेसरीज की खरीदारी पर फ्री नींबू तो वहीं दूसरी तरफ 10 हजार की कीमत के स्मार्ट फोन पर एक लीटर फ्री पेट्रोल का ऑफर भी दे रहे हैं.दुकानदार अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि 50 रुपये के मोबाइल एसेसरीज की खरीद पर भी हम लोग फ्री नींबू का ऑफर दे रहे हैं.बात यदि इससे इतर लहुराबीर क्षेत्र के मोबाइल शॉप की करें तो यहां हर स्मार्ट मोबाइल फोन की खरीद पर एक दर्जन नींबू ग्राहकों को मुफ्त दिया जा रहा है.पेट्रोल और नींबू की बढ़ती कीमतों के बीच वाराणसी के दुकानदारों का ये अजीबोगरीब ऑफर ग्राहकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं.

Related posts

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

News Times 7

ममता बनर्जी की विचारधारा ने बंगाल को नष्ट कर दिया- पीएम मोदी

News Times 7

इटावा में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस और लील गई चार जानें ,25 लोग घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़