News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

कविराज कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस , सीएम मान को चेताते हुए विश्वास ने कहा

आम आदमी पार्टी को अक्सर अपने ट्वीट्स के माध्यम से निशाने पर लेने वाले पार्टी के ही बागी नेता कुमार विश्वास के घर आज सुबह पंजाब पुलिस पहुंची है इस पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए बिना उनका नाम लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे डाली।

Punjab Police Reached At Kumar Vishvas Home He Attacked On CM Arvind  Kejriwal | कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर दी CM भगवंत मान  को चेतावनी, 'केजरीवाल तुम्हें भी

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

चुनाव के वक्त कुमार विश्वास ने दिए थे आप के खिलाफ कई बयान

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के कई बयान जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ दिए थे काफी सुर्खियों में रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए खुद को स्वीट आतंकी कहा था जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।Punjab Police Reached At Kumar Vishvas Home He Attacked On CM Arvind  Kejriwal | कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर दी CM भगवंत मान  को चेतावनी, 'केजरीवाल तुम्हें भी

कुमार विश्वास से पहले भाजपा नेताओं पर भी दर्ज हुए केस

पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। कुमार विश्वास से पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुके हैं।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी पर बोले बाबा रामदेव -पतंजलि कभी झूठा प्रचार नहीं करता, हमारे खिलाफ साजिश

News Times 7

अचानक टेबल ठोक कर बोले नीतीश कुमार ,मैं बनूंगा मुख्यमंत्री, तो हैरान रह गए वरिष्ठ पत्रकार

News Times 7

पुरुष करते हैं दूसरों की पत्नीओ को भगाकर शादी,जानिए कोनसी है वो जग्या

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़