News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

हरियाणा में चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा ने थामा AAP का दामन

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चार बार से विधायक और दो बार मंत्री रह चुके निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा ने आप का दामन थाम कर पूरी पार्टी का विलय कर लिया ,हरियाणा में पार्टी का ग्राफ लगाता बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को आप को हरियाणा में एक और बड़ी कामयाबी मिली. पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप का पटका पहनाकर विधिवत रूप से उन्हें पार्टी में शामिल किया. वहीं उनकी बेटी चित्रा सरवारा सहित कई नेता आप मे शामिल हुए. इस दौरान अशोक तंवर सहित आप के कई नेता मौके पर मौजूद थे.

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं. निर्मल सिंह चार दशक तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे थे. उन्होंने करीब दो साल पहले हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी. वह चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं.Haryana: हरियाणा में बढ़ा AAP का कुनबा, दिल्ली CM केजरीवाल के आवास पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ पार्टी में हुए शामिल | TV9 ...

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 में टिकट न मिलने से खफा कांग्रेसी निर्मल सिंह पार्टी से बागी हो गए थे. इसके बाद 5 अक्टूबर 2019 को उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा था. इसके बाद 4 नवंबर 2020 को निर्मल सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर 43 साल बाद कांग्रेस को विधिवत रूप से अलविदा कह दिया था.

वहीं तीन दिन पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के नेता डॉ. अशोक तंवरआम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. केजरीवाल ने डॉ. अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया. Haryana: पूर्व कांग्रेस नेता निर्मल सिंह थामेंगे 'AAP' का दामन, बेटी चित्रा भी होंगी शामिल | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

Related posts

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को जेल भिजवाने की दी धमकी

News Times 7

चंडीगढ़ में लागू केंद्रीय सेवा नियमों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

News Times 7

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़