News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जीजा के इश्क़ में पागल साली ने कर दिया बड़ा कारनामा जानिये कैसे कराई हत्या

अपने पति के रहते जीजा को दिल दे बैठी साली ने ऐसा क्रूर रास्ता अपनाया जिस से सुन कर दिल दहल उठेगा ,उसने प्रेमी जीजा तथा दो अन्य अपराधियों के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. हत्या की इस घटना को उसने लाठी डंडे से अंजाम दिया और पति को पीट-पीटकर मार दिया  हत्या की इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी जिसमें इस बात का खुलासा हुआ.

मामला जिले के नबीनगर के चंद्रगढ़ की है. पुलिस के मुताबिक पत्नी संध्या देवी ने अपने पति धनंजय की हत्या इसलिए करवा दी क्योंकि उसका प्रेम संबंध अपने बहनोई से था और उसका पति प्यार की इस राह में रोड़ा बन रहा था. इस बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 21 मार्च को नवीनगर थाना में चंद्रगढ़ निवासी गोपाल यादव ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे उन्होंने अपने बेटे धनंजय यादव की हत्या किये जाने की बात कही थी.पति के रहते जीजा को दिल दे बैठी साली, दिल्लगी ऐसी कि रास्ते से हटाने के लिए  करवा दी हत्या - wife killed husband due to illegal relationship with  brother in law

गोपाल यादव द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में हत्या का आरोप अज्ञात अपराधियों पर लगाया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में इसके उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जब इस केस की जांच शुरू की तो एक-एककर हत्याकांड पर पड़ा रहस्य का पर्दा उठता चला गया. पता चला कि इस केस में उसकी पत्नी का ही हाथ है जिसका प्रेम संबंध अपने जीजा रिसिअप थाना क्षेत्र के दुधइला निवासी लल्लू यादव के साथ था.

मृतका की पत्नी ने ही ने अपने प्रेमी तथा दो अन्य अपराधियों सुदामा तथा कृष्णा कुमार के साथ मिलकर  पति की हत्या करा दी. हत्या की इस घटना में साक्ष्य सामने आते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा. उनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हॉकी स्टिक, बाइक समेत 4 मोबाइल भी जब्त किया है

Related posts

किस गठबंधन से कितने करोडपति और कितने क्रिमिनल्स

News Times 7

रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान देगा दस्तक ,लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात बन सकते हैं इसके गवाह

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़