News Times 7
टॉप न्यूज़देश /विदेशब्रे़किंग न्यूज़

परीक्षा में चीटिंग के बल पर सफलता दिलाने का ठेका लेने वाले बड़े गिरोह का पटना पुलिस ने किया भंडाफोड़

पटना पुलिस ने एक ऐसे भंडाफोड़ किया है जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में चीटिंग के बल पर सफलता दिलाने का ठेका लेते थे ,ठेका लेने वाले बड़े गिरोह का पटना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने न्यू बायपास इलाके में छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान गिरोह के 4 से 5 सदस्य फरार होने में सफल रहे. गिरोह के जो सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं उसमें गया के टेकरी का रहनेवाला मनोज और विकास कुमार के अलावा नालन्दा के सरमेरा का गोपेश कुमार और प्रभात कुमार शामिल है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभात बिहार होमगार्ड का जवान है और बेगूसराय के बड़हिया थाने में तैनात है.patna crime news gang who cheated in online exam busted four arrested rjs |  Bihar Crime News ऑन लाइन परीक्षा में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार  गिरफ्तार

इस गिरोह के पास से प्रयोग में लाए जाने वाला 8 ब्लूटूथ, 21 नैनो ब्लूटूथ स्पीकर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित प्रवेश पत्र की कई कॉपी, चुंबकीय प्रभाव वाले 7 उपकरण, विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल के अलावा एसबीआई के खाते में 9 लाख जमा होने का दस्तावेज जब्त किया है. पटना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग सरकारी नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रतियोगियों को पास कराकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेते थे.

परीक्षाओं के विभिन्न चरणों से संबंधित टेस्ट में सेटिंग करने के नाम पर अवैध धंधा करने वाले इस गिरोह के सदस्य काफी शातिर और सक्रिय है. यह गिरोह बेरोजगार नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षा पास करवाकर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 से 10 लाख की बड़ी रकम लेता था. पुलिस के अनुसार नकल कराने के अलावा गिरोह स्कॉलर की मदद से भी परीक्षा में पास करवाने का ठेका लेता था.Bihar Police CSBC Fireman exam know about Qualifying Marks - CSBC Fireman  Exam: 27 मार्च को होगी परीक्षा, पास होने के लिए लाने होंगे इतने नंबर

गिरफ्तार लोगों में एक स्कॉलर भी शामिल है. गिरोह के बैंक खातों और मोबाइल फोन में दर्ज डाटा के गहन छानबीन और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. साथ ही ऐसे लोगों की खोज भी कर रही है जिससे इन लोगों ने परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे दिए हैं.

Related posts

हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के खुले कपाट

News Times 7

संवैधानिक संकट का ड्रामा बता उत्तराखंड के CM तीरथ ने दिया था इस्तीफा ,अब नया नेता चुनने की तैयारी

News Times 7

हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़