News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अरविंद केजरीवाल ने MCD चुनाव को लेकर BJP को दिया खुला चैलेंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा MCD चुनाव को खुला चैलेंज दे दिया है, दिल्ली नगर निगमों के चुनाव से पहले तीनों एमसीडी को एक करने वाले विधेयक को लेकर सियासी घमासान जारी है. दिल्ली नगर निगमों के विलय को लेकर हमलावर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को समय पर चुनाव कराने और जीतने की चुनौती दी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो समय पर चुनाव कराकर और उसमें जीत हासिल करके दिखाए. उन्होंने इतना तक कह दिया कि अगर एमसीडी चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे.दम है तो MCD चुनाव जीत कर दिखाओ...." अरविंद केजरीवाल का BJP को खुला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियां दी थीं. आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं. कल को ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है. कमाल है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा कर दिखाओ और जीत हासिल करके बताओ.

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा एमसीडी के चुनाव टाल रही है. ये दिल्ली के तीनों निगमों एक कर रहे हैं. क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल को ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या यह कह कर चुनाव टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोकसभा चुनाव भी टाले जा सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी दिल्ली में समय पर चुनाव करवाकर और जीतकर दिखा देगी तो वह राजनीति करना छोड़ देंगे.CM Arvind Kejriwal Over New Coronavirus Variant Omicron Delhi Government  Preparation | ओमिक्रॉन: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली कितनी  तैयार? CM केजरीवाल ने बताया ...

बता दें कि आज से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है जो 29 मार्च तक जारी रहेगा. उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की शुरुआत हुई. माना जा रहा है कि दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया 26 मार्च को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश करेंगे.

Related posts

क्या प्रशांत किशोर बनेंगे बिहार के अरविंद केजरीवाल ?

News Times 7

वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में पानी संकट का मुद्दा उठाया, राजे के बयान से बीजेपी में हलचल मची

News Times 7

मोदी चला रहे हैं ऑपरेशन गंगा और अखिलेश चलाते थे ऑपरेशन दंगा -शिवराज सिंह चौहान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़