News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीतिरोजगार

रूस- यूक्रेन जंग के बीच पुतिन की एक गर्लफ्रेंड गायब जानिये कौन है वो ?

रूस- यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. यूक्रेन जंग के बीच पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और एक्स जिमनास्ट अलीना काबेवा अंडरग्राउंड हो गई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उसके स्विट्जरलैंड में छिपे होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में रूस, यूक्रेन और बेलारूस के करीब 50 हजार लोगों ने अलीना के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है, जिसमें उन्हें स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग की जा रही है.russia ukraine war know who is russian president vladimir putin girlfriend  alina kabaeva | कौन हैं पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड, जिनसे उनके जुड़वा बच्चे  होने की है चर्चा | Hindi News, ग्लोबल ...

एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं. एलिना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्ट्स में से एक माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए. द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि अलीना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात स्वीकार नहीं की है.

एलिना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्ट्स में से एक माना जाता है.

रशियन टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अलीना अपने तीन बच्चों के साथ एक लग्जरी विला में छिपी हैं. इस पिटीशन के सपोर्ट में अब तक 50 हजार से अधिक लोग साइन कर चुके हैं. अलीना की उम्र 38 साल है और वे एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं. अलीना रूस की सबसे लचीली महिला के तौर पर जानी जाती हैं. वे पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद भी रह चुकी हैं.

Russia President Vladimir Putins Gymnast Lover Earns 7.5 Million Pounds As  Mediaboss - जानिए कितना कमाती हैं व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड, ऐसे  हुआ खुलासा - Amar Ujala Hindi News Live

आखिरी बार दिसंबर 2021 में नजर आईं थी

पिटीशन में कहा गया है कि जंग के बावजूद, स्विट्जरलैंड ने पुतिन सरकार की एक सहयोगी की मेजबानी करना जारी रखा है. ये पिटीशन उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि अलीना को यूक्रेन में जंग के बीच स्विट्जरलैंड भेजा गया है. अलीना 7 साल से अधिक समय से रूसी सरकार समर्थित नेशनल मीडिया ग्रुप में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की प्रेसिडेंट भी हैं. द डेली मेल के मुताबिक, उन्हें हर साल करीब 8 मिलियन यूरो सैलरी भी मिल रही है.Putin Girlfriend & Expensive Palace: व्‍लादिमीर पुतिन के पास 100 अरब रुपये  का महल, गर्लफ्रेंड पर लुटा रहे सरकारी खजाना: अलेक्‍सी नावलनी - Navbharat  Times

Related posts

दिल्ली के कल्याणपुरी में जारी है बुलडोजर का एक्शन, रोकने गए AAP विधायक कुलदीप हिरासत में

News Times 7

पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र का निधन, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

News Times 7

आरा मे अमीरचंद कन्या मध्य विद्यालय में प्रगतिपत्रक वितरण सह दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़