News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

रामराज के बिच शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने ,वाहन नहीं मिला तो बाइक पर पिता का शव लेकर घर पहुंचा बेटा

पुरे उत्तरप्रदेश में भले ही बुलडोजर चल गया हो रामराज को सर्वोपरि माना गया हो पर बाराबंकी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है ,जिले में स्थित हैदरगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक शख्स को अपने पिता का शव बाइक पर बिठाकर घर ले जाना पड़ा.

यह घटना सुबेहा थाने क्षेत्र के रजवापुर थलवारा गांव की है, जहां 55 वर्षीय शिवशंकर गौतम को टीबी की गंभीर बीमारी थी. सोमवार को अचानक गौतम की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने शिवशंकर गौतम का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने से कुछ ही देर में मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, जहां बताया गया कि शव को ले जाने के लिए सीएचसी पर एंबुलेंस नहीं है.Uttar Pradesh News (यूपी न्यूज़): Uttar Pradesh news in Hindi(उत्तर प्रदेश  समाचार), Latest News in UP-Hindi News only on Dainik Bhaskar - Dainik  Bhaskar

किसी भी विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 9142802566

परिजन शव ले जाने के लिए वाहन ढूंढते रहे, लेकिन काफी देर तक वाहन ना मिल पाने के बाद मृतक के बेटे ने गांव के एक अन्य शख्स को फोन कर बाइक लेकर आने को कहा. फिर उसकी बाइक पर अपने पिता के शव को किसी तरह बिठाकर घर लेकर पहुंचा.

Related posts

बीजेपी विधायक का करीबी धनकुबेर इंजीनियर रविंद्र कुमार के घर से मिले 60 लाख कैश, 20 लाख के आभूषण और जमीन के कागजात बरामद

News Times 7

Pm बोले-डीजिटल इंडिया जीवन जीने का नया तरिका बना

News Times 7

नई दिल्‍ली में आयुष्‍मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के तहत गंभीर बीमारियों का पूरी तरह फ्री इलाज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़