News Times 7
मनोरंजन

कश्मीर फाइल्स’ बना रही है एक नया रिकार्ड, नौवें दिन कमाई में लगाई सबसे ऊंची छलांग

ताबड़तोड़ कमाई का रिकार्ड बना रही कश्मीर फाइल्स नौवें दिन भी कमाई में सबसे ऊंची छलांग लगाई , फिल्म के शनिवार के कलेक्शन के जो शुरुआती रुझान मिल रहे हैं, उनके मुताबिक फिल्म को तमाम राज्यों में छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी जो इस फिल्म में काम भी कर रही हैं, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दूसरे दौर के प्रचार के लिए अब दिल्ली व मुंबई से इतर दूसरे शहरों का दौरा शुरू कर रहे हैं। इरादा इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पर इसकी रिलीज के पहले दिन से मिली लीड को बनाए रखना है और आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आरआरआर’ पर भी अभी से दबाव बनाना है। फिल्म ने शनिवार को यानी अपनी रिलीज के नौवें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हालांकि हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन का ‘बाहुबली 2’ रिकॉर्ड तो नहीं तोड पाई लेकिन इसने नौवें दिन कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बाहर कर दिया है। नौवें दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘बाहुबली 2’ अब भी नंबर एक पर कायम है। इसने रिलीज के नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नौवें दिन का कलेक्शन शुरुआती रुझानों के हिसाब इस सूची में अब तक नंबर दो पर कायम फिल्म ‘दंगल’ के करीब रहने का अनुमान है। फिल्म ‘दंगल’ ने रिलीज के नौवें दिन 23.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी।Court Restrains 'The Kashmir Files' Makers From Showing Scenes Related To  Squadron Leader Ravi Khanna

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे और शुरुआती रुझानों के हिसाब से शनिवार को इसका कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर गया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गिरावट आने की खबरें आ रही हैं। अपनी फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी बनाए रखने के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ रविवार से फिर भारत भ्रमण पर निकल रहे हैं। रविवार को वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगे और इस फिल्म को लेकर उठ रहे सवालों पर एक प्रेस कांफ्रेस भी करेंगे।
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के नौवें दिन यानी अपने दूसरे शनिवार को जो कमाई का आंकड़ा छुआ है, उसकी आखिरी तस्वीर तो साफ होने में अभी कुछ घंटे बाकी है। लेकिन इसके शुरुआती रुझान 24 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूते दिख रहे हैं। इसमें कितना भी करेक्शन हो लेकिन रिलीज के बाद पहली बार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का 20 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर जाने के पूरे आसार बन गए हैं। नौवें दिन की कमाई के हिसाब से ‘दंगल’ के बाद अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ है जिसने रिलीज के नौवें दिन 22.02 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 19.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और फिर 17.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ है।Vivek Agnihotri's next titled 'The Kashmir Files' shoot wraps up |  Celebrities News – India TV

Related posts

, ईद पर रिलीज -सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’

News Times 7

नवरात्र को लेकर रिलीज हुआ खेसारी लाल का देवी गीत ‘अरतिया धरतिया प होता ,देखे वीडियो

News Times 7

लॉकडाउन में मदद करने वालों में सबसे बड़े स्टार सोनू सूद नजर आएंगे फिल्म किसान में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़