News Times 7
बिजनेस

इकोनॉमी को तेजी से दौड़ाएंगे Petrol-Diesel, 2022 में डिमांड में बढ़ोतरी का अनुमान

नई दिल्‍ली। 2022 में भारत की तेल की डिमांड 8.2 प्रतिशत बढ़कर 5.15 मिलियन बैरल प्रति दिन होने का अनुमान है क्योंकि अर्थव्यवस्था महामारी के बाद नुकसान से उबर रही है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी नवीनतम मासिक रिपोर्ट में 2022 में कच्चे तेल की मांग में 0.39 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) बढ़ने का अनुमान लगाया है। भारत की तेल मांग 2020 में प्रति दिन 4.51 मिलियन बैरल से बढ़कर 2021 में 4.76 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गई, जो 5.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। लेकिन यह पूर्व-महामारी के स्तर से नीचे है।

2018 में तेल क मांग 4.98 मिलियन बीपीडी थी, जो महामारी के आने से पहले अगले वर्ष बढ़कर 4.99 मिलियन बीपीडी हो गई। 2022 में 7.2 प्रतिशत की अपेक्षित मजबूत आर्थिक वृद्धि और निकट भविष्य में ओमिक्रोन के तेजी से नियंत्रण की उम्मीद के साथ तेल की मांग में सुधार की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक बिजनेस में सुधार जारी है, क्योंकि भारत में औसत ड्राइविंग एक्टिविटी बढ़ी है। इस वर्ष तेल की मांग में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्यों ने नए संक्रमण में गिरावट के बाद COVID-19 के कारण लगे प्रतिबंधों में ढील दी है। गैसोलीन (पेट्रोल) और डीजल की खपत में बढ़ोतरी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में अपेक्षित वृद्धि को दर्शाती है

Advertisement

इसी तरह 2022 में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के पूर्वानुमान के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्र डीजल, LPG और Naftha की जरूरतों को बढ़ाने में मदद करेगा। 2022 में जेट केरोसिन की मांग में सुधार धीमा रहने की उम्मीद है। फिर भी भारत में 2022 में डिमांड सालाना आधार पर 0.4 मिलियन बीपीडी बढ़ने का अनुमान है। ओपेक का अनुमान ईंधन की मांग में वृद्धि के सरकारी अनुमानों के अनुरूप है। ऑयल मिनिस्ट्री के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के मुताबिक, 1 अप्रैल से शुरू हो रहे कारोबारी साल में भारत की फ्यूल डिमांड 5.5 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

Related posts

विस्तार के लिये अल्ट्राटेक करेगा 5477 करोड का निवेश

News Times 7

Adani Wilmar IPO खुला, 9% सब्सक्राइब्ड हुआ रिटेल पोर्शन

News Times 7

पेट्रोल डीजल की कीमतों मे लगातार बढोत्तरी का सिलसिला जारी, पेट्रोल 90तो डीजल 80के पार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़