News Times 7
बड़ी-खबर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, सर्च ऑप्रेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं,जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Related posts

आप के विधायक ऋतुराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Times 7

एक महिला ने CM केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना,जानिये क्या केजरीवाल ने ?

News Times 7

समस्तीपुर में दुकान से घर लौट रही सेल्स गर्ल से तीन मनचलों ने किया गैंगरेप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़