News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

एक महिला ने CM केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना,जानिये क्या केजरीवाल ने ?

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान मंगलवार को एक महिला ने CM केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा- अभी ठंड नहीं आई है।

AAP ने शेयर किया वीडियो
हुआ यूं कि CM केजरीवाल अपने प्रत्याशियों के सर्मथन में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की जनता भी केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने में जुटी थी। तभी केजरीवाल उस महिला के पास पहुंचते हैं, जिसने उनसे मफलर न पहनने को लेकर सवाल किया। महिला के इस सवाल पर केजरीवाल भी हंसी नहीं रोक पाए और कहा कि अभी इतनी भी सर्दी नहीं आई है कि मफलर पहनूं। AAP ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

4 दिसंबर को होगी वोटिंग
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देर हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।

Related posts

LJPअध्यक्ष चिराग पासवान को झटका , LJP सांसद के बेटे को RJD ने दिया टिकट

News Times 7

बार‍िश से बदला द‍िल्‍ली का मिजाज, हो रहा अक्टूबर जैसी ठंड का एहसास

News Times 7

26 फरवरी को पूरा भारत के बाजार बंद रहेंगें, थम जाएंगे ट्रकों के पहिए 1500 जगह पर होगा विरोध प्रदर्शन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़