News Times 7
देश /विदेश

बिहार से ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस में होगी सीधी बहाली; सिपाही और दारोगा बनेंगे

पटना। बिहार में रहने वाले किन्‍नरों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार पुलिस में अब किन्नर (Reservation for transgenders in police) समुदाय के लोगों की सीधी नियुक्ति होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) के संकल्प के अनुसार, ट्रांसजेंडरों को पिछड़ा वर्ग अनुसूची (2) में सम्मिलित किया गया है। सिपाही एवं दारोगा की आगामी नियुक्तियों में प्रत्येक 500 पदों पर एक ट्रांसजेंडर को मौका दिया जाएगा। सरकारी नियुक्ति में किन्नरों को आरक्षण देने के मुद्दे पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गृह विभाग व सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। बिहार सरकार के इस फैसले से किन्‍नर समुदाय में उत्‍साह है।

आबादी को देखते हुए किया गया आरक्षण का प्रविधान

गृह विभाग के अनुसार, ट्रांसजेंडरों की आबादी के अनुसार, आगामी नियुक्ति के चरणों में 51 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों की पुलिस सेवा में सीधी नियुक्ति की जा सकेगी। इसमें सिपाही के लिए 41 जबकि अवर निरीक्षक के लिए 10 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सिपाही एवं पुलिस अवर निरीक्षक की नियुक्ति के लिए 500 का एक-एक समूह या स्लाट बनाया जाएगा। प्रत्येक 500 वाले स्लाट में पिछड़ा वर्ग के व्यवहृत रोस्टर बिंदु के विरुद्ध एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति की जाएगी।

  • बिहार पुलिस में नियुक्त होंगे 51 ट्रांसजेंडर, 500 पर मिला एक पद
  • आरक्षण के मुद्दे पर हुई बैठक, ट्रांसजेंडरों को पिछड़ा वर्ग अनुसूची में किया गया शामिल

योग्‍य उम्‍मीदवार नहीं मिलने पर पिछड़ा वर्ग से होगी नियुक्ति

योग्य ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की अनुपलब्धता की स्थिति में इसे पिछड़ा वर्ग कोटि के सामान्य उम्मीदवार से भरा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बैठक के बाद इसकी अनुशंसा की है। बैठक में गृह विभाग सह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, गृह सचिव के सेंथिल कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महेंद्र कुमार व गृह विभाग विशेष शाखा के संयुक्त सचिव अनिमेश पांडेय उपस्थित थे।

Related posts

सारण में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था घर

News Times 7

समाजवादी परफ्यूम लगाकर खत्म होगी नफरत अखिलेश यादव का दावा

News Times 7

NSA Ajit Doval: एनएसए अजीत डोभाल के घर में संदिग्ध शख्स ने की घुसने की कोशिश, हिरासत में लिया गया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़