News Times 7
देश /विदेश

लखनऊ में यात्रियों से भरी बस में लगी आग

लखनऊ । लोहिया पथ पर फन माल के पास रोडवेज की एक चलती बस में आग लग गई। बस गोंडा डिपो की थी। बस में 19 यात्री सवार थे। उन्हें सकुशल उतार लिया गया। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई।

मंगलवार कैसरबाग बस स्टेशन से सवारियां लेकर जा रही गोंडा जा रही बस के निचले हिस्से में धुआं निकल रहा था। इसे देख बगल से गुजर रहे एक वाहन सवार ने धुआं निकलते देख कंडक्टर को इशारा किया। परिचालक बस रुकवा बाहर निकला। निकल रहे धुएं को देख परिचालक ने सभी सवारियों को नीचे उतार लिया।

इसी बीच बस धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों को दूसरी बस से कुछ देर बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया है। सारे यात्री सुरक्षित हैं। कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

मंत्री मुकेश सहनी का विधानसभा अध्‍यक्ष पर बड़ा हमला, कहा, नीतीश कुमार ने जो किया ठीक किया

News Times 7

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के जैनापोरा में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद

News Times 7

पंजाब की सियासत में बड़ा सवाल, अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे के बाद क्‍या सिद्धू के सियासी करियर पर लगेगा ‘विराम’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़