गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग की बीमार हो गए। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इन लोगों को रात को शराब पी थी, जिसके बाद इनकी तबीयक बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। इसी थाना क्षेत्र के सोनवलिया और बसहां गांव में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं शनिवार की सुबह 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया कोडर गांव के रहने वाले जेके यादव और बसहां गांव के रहने वाले देवेंद्र शर्मा व रमेश महतो शामिल हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के परिजन पुलिस की मौजूदगी में शवों का दाह संस्कार कराने में लोग जुट गई हैं।
