News Times 7
देश /विदेश

कैमूर में ऑटो रिक्शा से 1080 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात उत्तरप्रदेश-बिहार की सीमा पर स्थित कर्मनाशा के निकट खजुरा गांव के सामने राष्ट्रीय उच्चपथ-2से गुजर रही ऑटो रिक्शा की सन्देह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो रिक्शा से 1080 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम स्थित अमरा तालाब निवासी राजनन्दन कुमार तथा गया जिले के गुरआ थाना क्षेत्र के मण्डाकोरी बिगहा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

नक्सलियों ने धनबाद रेल डिवीजन में ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर 7 घंटे थम गए ट्रेनों के पहिए

News Times 7

अब Snapchat पर शेयर होगी रीयल टाइम लोकेशन, मुसीबत में स्नैपचैट फ्रेंड्स को शेयर कर सकेंगे लोकेशन

News Times 7

UP Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी बोले-पूरा यूपी कह रहा है कि जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़