News Times 7
देश /विदेश

भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद,16 को लेंगे सीएम पद की शपथ

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान  ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

वहीं, भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृतक गांव खटकड़कलां सीएम पद की शपथ लेंगे।

मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।

Related posts

‘व्हिसल ब्लोअर’ सुरक्षा अधिनियम 2014 को लेकर दिल्ली HC में याचिका , जज बोले-कानून बनाना संसद का काम…हमारा नहीं

News Times 7

बिहार MLC चुनावः पप्पू यादव की पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान, खुद नहीं लड़ेगी चुनाव

News Times 7

रायपुर में तीन फरवरी को राहुल गांधी करेंगे भूमिहीन न्याय योजना का शुभारंभ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़