News Times 7
देश /विदेश

UP के बाद अब मिशन गुजरात: PM मोदी का अहमदाबाद एयरपोर्ट से BJP मुख्यालय तक रोड शो, स्वागत में जुटी भीड़

उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे से रोड शो शुरू किया। पीएम मोदी का ओपन जीप में रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय राजधानी गांधीनगर के निकट कोबा स्थित श्रीकमलम तक अपना रोड शो किया। इस दौरान रास्तों में पीएम मोदी के स्वागत के लिए काफी भीड़ जुटी। लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिवादन किया।

 

उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से लोग काफी गदगद हैं। पांच में से चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली जीत के बाद पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी लगभग 11 बजे यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और यही से अपनी रोड शो शुरू किया।

20 किमी से लम्बे इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उनके सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं जहां भाजपा ढाई दशक से भी अधिक समय से लगातार सत्तारूढ़ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हालिया चुनावी जीत से राज्य में पार्टी के फिर से सत्ता में आना लगभग तय हो गया है।

गुजरात के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय में रोड शो के समापन के बाद प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर का भोजन वहीं करने के बाद वह राजभवन जाएंगे और बाद में शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में पंचायत महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसमें स्थानीय स्वराज की संस्थाओं के हज़ारों प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के मद्देनज़र आज राज्य विधानसभा के बजट सत्र में एक दिन का विशेष अवकाश रखा गया है। अपने दौरे के दूसरे दिन यानि शनिवार को पीएम मोदी रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित होंगे। शनिवार शाम वे अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। इस मौक़े पर खेल नीति की भी घोषणा की जाएगी।

Related posts

24 घंटे में तीन लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8 महीने बाद आए इतने केस

News Times 7

कोरोना का कहरः झारखंड में 31 जनवरी तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या हुआ बंद

News Times 7

वकील की हत्या के आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका पर SC ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़