News Times 7
देश /विदेश

Punjab Election Results 2022 LIVE: पंजाब में आप को दो तिहाइ्र से अधिक का बहुमत, अब तक 85 सीटें जीतीं, चन्‍नी दोनों सीटोंं से हारे, कैप्‍टन, बादल व सिद्धू परास्‍त, भगवंत मान व अश्विनी जीते

चंडीगढ़। Punjab Election Results 2022 LIVE: आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022  की मतगणना में आम आदमी पार्टी बहुमत मिल गया है। पार्टी ने अब तक 85 सीटें जीत ली हैं और वह 7 पर आगे है।  आप के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीत गए हैं।  कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी भदौड़ में हार गए हैं। अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए हैं।

5.39 PM: आम आदमी पार्टी ने ताजा समाचार मिलने तक 85 सीटें जीत ली हैं और 7 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने अब तक 15 सीटें जीती है और तीन पर आगे है।

अब तक की दलगत स्थिति-

Advertisement

पार्टी  –                         जीत –                    आगे           –  कुल

आप –                           85 –                      07 –               92

कांग्रेस –                         15 –                      03 –              18

Advertisement

शिअद गठबंधन –             03 –                      00 –              00

भाजपा गठबंधन –              03 –                     00 –              00

अन्‍य –                             01 –                      00 –              00

Advertisement

आप ने अब तक जीती 69 सीटें और 23 पर आगे

4.54 PM : पंजाब में आप की सुनामी में कई बड़े दिग्‍गज बह गए। आप ने अब तक घोषित नतीजों में से 69 सीटें जीती हैं और  वह 23 पर आगे है। कांग्रेस को अब तक 12 सीटें जीती हैं और छह पर आगे है।

आप को अब तक 65 सीटें, 27 पर आगे

Advertisement

4.33 PM: पंजाब में आप को अब तक 65 सीटोंं पर जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही पार्टी 27 सीटों पर आगे भी चल रही है।  कांग्रेस को अब तक 11 सीटें हासिल हुई हैं और वह सात सीटोंं पर आगे है।  भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है।

विस हलका महलकलां आरक्षित से दूसरी बार जीते आप विधायक कुलवंत पंडाेरी

4.24 PM: बरनाला  के महलकलां से आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह पंडोरी ने दूसरी बार जीत हासिल की।  उन्होंने  शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह कट्टू को 30 हजार मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है

Advertisement

4.15 PM: कादियां से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा जीते। बाटला से आप के अमन शेर सिंह जीते। फतेहगढ़ चूड़ियां से कांग्रेस के तृप्‍त राजिंदर  सिंह बाजवा ने जीत प्राप्‍त कर हैट्रिक बनाई। श्री हरगोबिंदपुर से आम आदमी पार्टी के अमरबीर सिंह जीते।

4.04 PM: आप को बहुमत मिला। अब 59 सीटें जीत ली हैं। 33 पर वह अब भी आगे है। कांग्रेस ने अब तक नौ सीटें जीती हैं।

पार्टी    –                                         जीते  –                  आगे    –       कुल

Advertisement

आप –                                              59  –                  33-               92

कांग्रेस-                                             09 –                    09 –             18

शिअद गठबंधन –                                01 –                   02 –              03

Advertisement

भाजपा गठबंधन –                                 01 –                  02 –              03

अन्‍य –                                                  01 –                 00-                00

3.59 PM: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से भी हार गए हैं। उनको आप के डा. चरणजीत सिंह  ने हराया। सीएम चन्‍नी भदौड़ सीट से हार गए थे।

Advertisement

3.57 PM : पंजाब में आम आदमी पार्टी को अब तक 54 सीटों पर जीत मिल गई है और वह 38 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने सात सीटें जीती हैं और 11 पर आगे है। भाजपा  गठबंधन ने एक सीट जीतीीहे और दो पर आगे हैं। एक पर निर्दलीय जीता है।

विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह सहित कई दिग्‍गज हारे, बादल और सीएम चन्‍नी भी पीछे 

पठानकोट से पंंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू  भी हार गए  हैं। भाजपा गठबंधन तीन और शिअद गठबंधन तीन सीटों पर आगे हैं। राज्‍य के अधितकर मंत्री हार की ओर हैं।

Advertisement

राज्‍य के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं, राणा गुरजीत सिंह जीते 

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर साफ हो गई है। पंजाब में पूरी तरह आम आदमी पार्टी का झाड़ू चला है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

भदौड़ से सीएम चन्‍नी हारे, बरनाल जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आप प्रत्याशी जीते

Advertisement

3.40 PM: बरनाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शिरोमणि अकाली दल बादल के कुलवंत सिंह को 36637 वोटों से जीते हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल मान के प्रत्याशी रहे भाजपा के प्रत्याशी यहां पर पांचवें नंबर पर रहे

भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को 37558 वोटों से हराया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी रहे

महल कला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंडोरी ने शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार गुरजंट सिंह को 29931 वोटों से जीत हासिल की है।  यहां पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही और शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे।

Advertisement

अमरगढ़ में आप के जसवंत सिंह विजेता, सिमरनजीत मान हारे

3.37PM : अमरगढ़ में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने  शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को मात दी।  प्रो. जसवंत सिंह 5909 वोट के अंतर से जीते। आप के प्रो. जसवंत सिंह को 44294, शिअद (अ) के मान 38385 वोोट गए। कांग्रेस के समीत सिंह मान को 16889, पंजाब लोक कांग्रेस के सरदार अली को मात्र 1323, शिअद (ब) के इकबाल सिंह झूंदा को 25970 वोट मिले

3.32 PM खेमकरण से आम आदमी पार्टी के सरवन सिंह धुन्न 11 हजार, 571 मतों से चुनाव जीत गए। धुन्न को 61668 वोट पड़े। शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा को 50097 वोट मिले। कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर को 27 हजार, 829 वोट ही नसीब हुए। खेमकरण हलके में कुल 1 लाख, 48 हजार, 90 वोटरों ने मतदान किया।

Advertisement

3.30 PM: फतेहगढ़ साहिब से आप के लखवीर सिंह राय 32199 से जीते। लखवीर सिंह राय को 57706, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा को 25507, शिअद के जगदीप सिंह चीमा को 10922 व भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 14186 वोट मिले।

3.28 PM: श्रीहरगोबिंदपुर से आप उम्मीदवार अमरपाल सिंह विजेता बने।

3.26 PM: 15 साल बाद सुजानपुर हलके में एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाय पुरी के बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी ने भाजपा प्रत्याशी और तीन बार के विधायक दिनेश सिंह बब्बू को हराकर कांग्रेस को जीत दिलाई।  भोआ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाल चंद कटारूचक्क ने कांग्रेस के प्रत्याशी जोगिंदर पाल को 1100 से अधिक वोटों से हराया है। जिले में तीन विधानसभा हलकों में से एक पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक सीट पर आप को जीत मिली है।

Advertisement

अमृतसर के हल्का राजासांसी- 14 राउंड में भाजपा के मुखविंदर सिंह को 1047, कांग्रेस सुखविंदर सिंह सरकारिया को 28320, अकाली दल वीर सिंह लोपेके के 26721, आप के बलदेव सिंह -22802 मत मिले हैं।

3.20 PM:  मुक्तसर जिले के  लंबी से आप के गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल को 11396 वोट से हराया। मुक्तसर से आप के जगदीप सिंह काका बराड़ ने शिअद कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी 33410 वोट से हराया। मलोट से आप की डा. बलजीत कौर ने शिअद प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को 39722 वोट से हराया।  गिद्दड़बाहा से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिअद के हरदीप डिंपी ढिल्लों को 1380 वोट से हराया।

3.00 PM: आप नेअब तक 23 सीटें जीत ली हैं और 68 पर आगे है। अब तक की स्थिति

Advertisement

पार्टी –                     जीते –             आगे –                कुल

आप-                       23                  68  –                  91

कांग्रेस –                    02-                17 –                   19

Advertisement

शिअद गठबंधन –       01 –                 02 –                 03

भाजपा गठबंधन –      01                   02 –                   03

अन्‍य –                       01 –               00 –                   00

Advertisement

2.58 PM: जंडियाला गुरु से आम आदमी पार्टी के पूर्व ईटीओ हरभजन सिंह 25055 वोटों से विजयी।

राज्‍य की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्‍ताना भी हारीं, मालेरकोटला से आप के जमील-उर-रहमान ने दी मात

2.56 PM: पंजाब में नए बने 23वें जिला मालेरकोटला की दो विधानसभा सीटों पर भी आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहराया है।  मालेरकोटला में कैबिनेट मंत्री रही रजिया सुल्ताना को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जमील उर रहमान के हाथों मात मिली।  जमील उर रहमान ने 21501 वोट से जीत दर्ज की।  रहमान को 65098 वोट हासिल हुए। रजिया सुल्ताना काे 44197, पंजाब लोक कांग्रेस की फरजाना आलम को 3755, शिअद (ब) के नुसरत अली खान 8403 वोट मिले।

Advertisement

2.55 PM: बरनाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर 36637 वोटों से जीते। अजनाला से तेरवे राउंड में अकाली दल के अमरपाल सिंह 33878, कांग्रेस के हप्रताप सिंह को 32582, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धारीवाल को 41396 वोट मिले।

2.52 PM: फतेहगढ़ साहिब  में 14 राउंड तक आप के लखवीर सिंह राय 30754 से आगे रहे। लखवीर सिंह राय को  54713, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा को 23963, शिअद के जगदीप सिंह चीमा को 10459 और भाजपा के दीदार सिंह भट्टी  को 13538 वोट मिले।

भदौड़ से चन्‍नी काफी पिछड़े

Advertisement

2.46 PM:  भदौड़ सीट पर मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी काफी पीछे चल रहे हैं। भदौड़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके करीब 34000 वोटों से आगे चल रहे हैं। राउंड 11 तक शिअद के सतनाम सिंह काे 19360, आप के लाभ सिंह उग्गोके को 57836, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को 23991 और हंस सिंह (अकाली दल मान) को 7675 वोट मिले हैं।

2.41 PM: बरनाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह करीब 33000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 14वां राउंड तक स्थिति-

कुलवंत सिंह अकाली दल 24640

Advertisement

गुरमीत सिंह आप 57824

धीरज कुमार बीजेपी+ 8919

मनीश बांसल कांग्रेस 15370

Advertisement

गुरप्रीत सिंह अकाली दल मान 8554

दिड़बा से आप के हरपाल चीमा की 50 हजार से जीत

2.37 PM: आप के हरपाल सिंह ने हलका दिड़बा से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। चीमा ने 50655 मतों  से अपने विरोधी शिअद के गुलजार सिंह मूनक को मात दी है। हरपाल चीमा को 82228 वोट मिले, जबकि शिअद (ब) के गुलजार सिंह 31899 वोट, कांग्रेस के अजैब सिंह रोटलां को 10437 वोट, शिअद (अ) के मनदीप सिंह को 8989, शिअद (संयुक्त) सोमा सिंह घराचों को 4750 वोट, संयुक्त संघर्ष पार्टी के मालविंदर सिंह को 1191 ही मिले,।

Advertisement

– विधान सभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब 13 राउंड तक आप के लखवीर सिंह राय 29738 से आगे हैं। आप के लखवीर सिंह राय को 51867, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा  को 22129, शिअद के जगदीप सिंह चीमा को 9536 और भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 12951 वोट मिले हैं।

श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र  में हरजोत सिंह बैंस (आप) को 81730, राणा केपी सिंह (कांग्रेस) को 36195, डा परमिंदर शर्मा कोो (भाजपा) 11323 वोट मिले।

राजेवाल की जमानत जब्‍त 

Advertisement

2.29 PM: समराला सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की जमानत जब्त हो गई।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी हारे, वडिंग की जीत 

2.26 PM: अमृतसर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अजय गुप्ता ने उपमुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश सोनी को 14026 मतों से हराया। लंबी से पूवर् सीएम प्रकाश सिंह बादल हार गए हैं। गिद्दड़बाहा में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जीत गए हैं।

Advertisement

2.22 PM:  पंजाब में आप ने अब तक 13 सीटें जीत ली हैं और 79 सीटों पर आगे है।

पार्टी   –                जीते  –     आगे  –   कुल

आप                     13 –        79  –        92

Advertisement

कांग्रेस –                02 –        16 –         18

शिअद गठबंधन –   00 –        03 –          03

भाजपा गठबंधन –  01 –         02 –          03

Advertisement

अन्‍य –                   01 –         00-         01

नवजोत सिंह सिद्धू की हार, आप की जीवन ज्‍योत ने हराया

2.11 PM: अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू हारे।यहां से आप की जीवन ल्‍योत की तीज हुई। आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 37258, कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 31716 और शिरोमणि  अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को  24213 मिले।

Advertisement

2.03 PM: आप ने चार सीटोंं पर जीत दर्ज की, 87 पर आगे

पार्टी –                  जीते –         आगे –        कुल

आप –                   04              87 –          91

Advertisement

कांग्रेस –                 01 –            17 –         18

शिअद गठबंधन –     00 –            04-          04

भाजपा गठबंधन –   01-             02 –            03

Advertisement

अन्‍य –                    00 –             01-          01

1.50 PM: अमृतसर सेंट्रल से उपमुख्‍यमंत्री ओम प्रकाश सोनी पीछे चल रहे हैं। यहां अब तक आम आदमी पार्टी के डा. अजय गुप्ता को 34638, कांग्रेस के ओम प्रकाश सोनी को 21711 और भाजपा के राम चावला को 12820 वोट मिले हैं।

1.40 PM अमृतसर पूर्वी में 11वें राउंड तक आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 34257, शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया 22431और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 29128 वोट मिले हैं। हल्का राजा सांसी 11 राउंड तक भाजपा के मुखविंदर सिंह -911,कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया-22449, अकाली दल के वीर सिंह लोपोके -20862 और आप के बलदेव सिंह को17602 मिले हैं।

Advertisement

लहरागागा से आप के वरिंदर गोयल जीते, परमजीत सिंह ढींडसा व भट्ठल हारे

1.30 PM: संगरूर के हलका लहरागागा से आप के प्रत्याशी वकील वरिंदर गोयल विजेता घोषित  किए गए हैं। उन्होंने 26518 वोट के अंतर से अपने विरोधी परमिंदर सिंह ढींडसा को मात दी। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल यहां तीसरे स्थान पर रहीं।

1.21 PM : लुधियाना की रायकोट सीट से आम आदमी पार्टी के हाकम सिंह ठेकेदार विजेता हुए। धर्मकोट विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दविंदर जीत सिंह लाडी जीते।

Advertisement

1.08 PM: गुरदासपुर से शिअद के गुरबचन सिंह बब्बेहाली कांग्रेस के बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से 34 वोट से आगे हैं।

सिद्धू तीसरे से दूसरे नंबर पर आए, आप प्रत्‍याशी आगे 

1.17 PM:  अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं।  10वें  राउंड तक आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 31196, अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को 20274 और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 26327 वोट मिले हैं।

Advertisement

प्रताप सिंह बाजवा आगे, जगीर कौर पीछे 

1.06 PM: कादियां से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा 3132 वोट से शिअद के गुर इकबाल सिंह माहल से आगे हैं। भुलत्थ से बीबी जगीर कौर की हार तय लग रही है। सुखपाल सिंह खैहरा की 13 वें राउंड में लीड नौ हजार के पार हो गई है।

1.03 PM: लुधियानाा में 14 वें राउंड में कांग्रेस के भारत भूषण आशु 7182 वोट पीछे हैं। महल कला में आप  के कुलवंत सिंह पंडोरी-41046, शिरोमणि अकाली दल मान गुरजंट सिंह कट्टू- 19145, कांग्रेस हरचंद कोर -14756 और भाजपा शिरोमणि अकाली दल संयुक्त संत सुखविंदर सिंह टिब्बा-2173 व शिरोमणि अकाली दल बसपा चमकौर सिंह वीर-7996 वोट मिले हैंं।

Advertisement

1.00 PM : रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस 57882 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 25941। लीड 31941, राउंड 12। अमृतसर दक्षिणी में आम आदमी पार्टी के इंदरबीर सिंह निज्जर को 34761, कांग्रेस के इंद्रबीर सिंह बुलारिया को 13320 और अकाली दल के तलबीर सिंह गिल को 15448 वोट अब तक मिले हैं।

12.50 PM: पंजाब में अब तक की स्थिति

आप 91

Advertisement

कांग्रेस 17

शिअद+ 6

भाजपा+ 2

Advertisement

अन्य 1

12.34 PM: पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से हार गए हैंं। उनको आप प्रत्‍याशी अजीत पाल कोहली  ने 19697 मतों से हराया।

12.25 PM: कादियां से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा 1535 वोट से शिअद के गुर इकबाल सिंह माहल से आगे चल रहे हैं। बरनाला में आठवें राउंड तक आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर-31410, शिरोमणि अकाली दल कुलवंत सिंह कांता -13680, कांग्रेस मनीष बंसल-8938 व भाजपा धीरज कुमार-6428 वोट मिले।

Advertisement

 पठानकोट सीट पर भाजपा का कब्जा, 7628 वोटों से अश्विनी की जीत तय

 जिले के तीन विधानसभा हलकों में एक पर भाजपा तो दो सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। पठानकोट हलके से अश्विनी शर्मा की जीत तय हो चुकी है। अश्विनी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमित विज को 7628 वोटों से पछाड़ा है। अश्विनी शर्मा की जीतके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया था। वहीं, अश्विनी शर्मा की जीत तय होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज और आप प्रत्याशी विभूति शर्मा मतगणना केंद्र से बाहर निकल आए थे। फिलहाल अश्विनी शर्मा मतगणना केंद्र में ही थे। बता दें कि अश्विनी शर्मा को 42787 वोट मिले।  उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को 35157 वोट और आप प्रत्याशी विभूति शर्मा को 31149 वोट मिले।

विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह हारे

Advertisement

12.21 PM : पंजाब विधानसभा के स्‍पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। आनंदपुर साहिब से आप के हरजोत बैंस ने स्पीकर राणा केपी को हराया

12.18 PM: पंजाब में अब तक का रुझान –

आप 90

Advertisement

कांग्रेस 18

शिअद+ 6

भाजपा+ 2

Advertisement

अन्य 1

12.08 PM:  अब तक आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में 12 बजे तक की स्थिति-

आप- 89

Advertisement

कांग्रेस- 18

शिअद गठबंधन- 6

भाजपा गठबंधन –  3

Advertisement

अन्य-  1

11.59 AM : बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र से आठवें राउंड तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह कोअ 42338 वोट मिले हैं।  अकाली दल के प्रत्याशी तीरथ सिंह माहला को 21205 वोट व  वही कांग्रेस के विधायक दर्शन सिंह बराड़ को 10661 वोट मिले  हैं।

11.58 AM: धर्मकोट से छठे राउंड की समाप्ति तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दविंदर जीत सिंह लाडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के प्रत्याशी जत्थेदार तोता सिंह से करीब 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं!  आप प्रत्याशी को अब तक 19211 वोट ले चुके हैं जबकि शिअद के जत्थेदार तोता सिंह को अब तक 16949 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

11.53 AM: बटाला से आप के शैरी कलसी कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से 14284 वोट से आगे हैं।  तरनतारन में 10वें राउंड के बाद  आप काे 28053, शिअद – 20670 और कांग्रेस को 15962 व0ोट मिले हैं।

11. 41 AM: पंजाब में पहला चुनाव परिणाम सामने आ गया है। पठानकोट सीट से  भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्‍वनी शर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से जीत गए हैं।

11.40 AM: चमकौर साहिब से सीएम चन्नी धीरे धीरे वापसी की ओर हैं। आप की लीड कम हो रही है।   चमकौर साहिब से अब तक आप के डा. चरणजीत सिंह 28396 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह 27675 वोट मिले हैं।

Advertisement

 11.38 AM: अमृतसर पूर्वी में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्‍थान पर हैं। अब तक आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 9026, शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को 6832 और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू  को 7521 वोट मिले हैं।

11.27 AM: अमृतसर के जंडियाला गुरु मेंं पांचवें राउंड में आप के हरभजन सिंह 17459, कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी 10772, शिअद के सतिंदरजीत सिंह छज्जालवड्डी को 8963 वोट मिले हैं। हल्का राजा सांसी में चौथी राउंड में भाजपा – मुखविंदर सिंह -502, कांग्रेस – सुखविंदर सिंह सरकारिया-8511, अकाली वीर सिंह लोपोके-6798

आप – बलदेव सिंह मैदियान -6241।

Advertisement

विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद चौथा राउंउ के बाद स्थिति-

जगदीप कंबोज गोल्डी, आप: 18230

सुखबीर बादल, शिअद: 13213

Advertisement

मोहन सिंह फलियावाला, कांग्रेस: 1400

पूर्ण चंद, भाजपा: 1597

–  रूपनगर के नंगल से सातवें राउंउ के बाद आप के हरजोत बैंस 38105 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 18546। लीड 19559।

Advertisement

– मोगा के तीसरे राउंड की गणना पूरी हो चुकी है तीसरे राउंड की गणना में कांग्रेस की मालविका सूद ने तीसरे राउंड से उछाल मार कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने अकाली दल के प्रत्याशी बरजिंदर सिंह बराड़ मक्खन को पीछे छोड़ दिया है लेकिन पहले स्थान पर चल रही डाा. अमनदीप कौर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी 4244 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मालविका सूद से आगे चल रही हैं ।

–  नाभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह देव मान करीब करीब 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दीनानगर से आप के शमशेर सिंह कांग्रेस की अरूणा चौधरी से 2056 वोट से आगे हैं। मलोट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी दलजीत कौर तीसरे राउंड में 9151 वोट से आगे हैं। अमृतसर पश्चिमी में अब तक आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह को 14080, कांग्रेस के डॉ राजकुमार को 4882, अकाली दल के दलबीर सिंह वेरका को 1752 वोट मिले हैं।

–  विधानसभा कोटकपूरा- पांचवां राउंड-

Advertisement

-कांग्रेस-अजय पाल सिंह संधू- 11692 मत,

-शिअद-बसपा गठबंधन-मनतार सिंह बराड़-13776 मत,

-आप-कुलतार सिंह संधवा- 21360 मत,

Advertisement

-पीएलसी-दुर्गेश शर्मा-350 मत।

मुक्तसर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ शिअद प्रत्याशी से 2332 वोट से आगे। बठिंडा के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। बठिंडा जिले के 6 विधानसभा सीटों में अभी तक आम आदमी प्रत्याशियों के लीड बनाई हुई है। बठिंडा शहरी के चार राउंड हो चुके हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह 17436 वोट से आगे हैं तो तलवंडी सबो से दो राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बलजिंदर कौर 2932 वोट से आगे चल रही हैं।

इसके अलावा बठिंडा देहाती के भी तीन राउंड खुल चुके हैं, जहां पर आम आदमी पार्टी के अमित रतन 10518 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार भुचो मंडी के दो राउंड से आप के मास्टर जगसीर सिंह 3697 में वोट से आगे चल रहे हैं। मौड़ मंडी से आप के सुखबीर सिंह 3437 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि रामपुरा में अभी तक एक राउंड खोला है, जहां पर आप के बलकार सिंह सिद्धू 890 वोट से आगे चल रहे हैं।

Advertisement

11.12 AM: फतेहगढ़ चूड़ियां से कांग्रेस के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा 1579 वोट से शिअद के लखबीर सिंह लोधीनंगल से आगे हैं।  रुपनगर के चमकौर साहिब से सीएम चन्‍नी पीछे हैं। आप के डा चरणजीत सिंह 20945 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह 19507 मिले हैं।

पंजाब के तीन पूर्व सीएम पीछे, सीएम चन्‍नी दोनों सीटों से पीछे 

11.10 AM: तीनों पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल] कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीबी राजिंदर कौर भट्ठल पीछे चल रहे हैं!  मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। रुझानों में लगभग  पूरी कैबिनेट का सफाया होता दिख रहा है।  केवल उपमुख्यमंत्री सुखविंदर रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मामूली वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Advertisement

फतेहगढ़ साहिब मेंं आप पार्टी के लखवीर सिंह राय 5898 से आगे हैं। आप के लखवीर सिंह राय 11087, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा 5189, शिअद के जगदीप सिंह चीमा 2671 और  भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 1601 वोट अब तक मिले हैंैं।

 श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में सातवां राउंड में हरजोत सिंह बैंस (आप ) 32477, राणा केपी सिंह (कांग्रेस) 15974, डा परमिंदर शर्मा (भाजपा) 5887 और नितिन नंदा (शियद बसपा) को 1782 वोट मिले हैं।

लुधियाना पश्चिम में भारत भूषण आशू पांचवें राउंड के बाद भी पीछे

Advertisement

11.07 AM: लुधियाना पश्चिम विधान सभा हलके में कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु पांचवें राउंड के बाद भी पीछे ही चल रहे हैं। पांच राउंड के बाद आशु को 11804 वोट मिले हैं, जबकि आप के गुरप्रीत सिंह गोगी को 14262 वोट एवं भाजपा के एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को 11662 वोट मिले हैं। आप के गोगी से आशु 2458 वोट से पीछे चल रहे हैं। डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा अकाली दल के रविकर्ण सिंह काहलों से 604 वोट से आगे हैं।

11.05  रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस 32477 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 15974 । पठानकोट में छठे राउंड में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा का आंकड़ा 21843 पहुंच चुका था।  कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को छठे राउंड तक 18295 वोट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा को 15961 वोट मिल चुके थे।

बटाला से आप के शैरी कलसी 10396 वोट से कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से आगे हैं। विधानसभा क्षेत्र तरनतारन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाा. कश्मीर सिंह सोहल 2983 वोट से आगे हैं।

Advertisement

11.00 AM: पंजाब में अब तक तक के रुझान में आप 89 सीटोंं पर आगे चल रही है।

आप 89

कांग्रेस 13

Advertisement

शिअद+ 9

भाजपा+ 5

अन्य 1

Advertisement

बादल परिवार के छह उम्मीदवारों में से केवल एक सीट पर ही सफलता मिलती दिख रही है।

10.57 AM:  पटियाला से अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी से लगभग 12000 वोट से पीछे चल रहे हैं!

10.55 AM:  फतेहगढ़ चूड़ियां से कांग्रेस के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा 1226 वोट से शिअद के लखबीर सिंह लोधीनंगल से आगे हैं।  अमृतसर के अटारी में आम आदमी पार्टी के जसविंदर सिंह आगे हैं। उनको 18458 वोट,

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 12648, कांग्रेस के तरसेम सिंह को 7468 वोट मिले हैं।  खन्ना में तीसरे राउं के बाद आप 5794 वोट से आगे। यहां से  मंत्री गुरकीरत कोटली तीसरे स्थान पर हैंं।

तरुनप्रीत सिंह सौन्द (आप)- 12855

जसदीप कौर यादू (शिअद) – 7061

Advertisement

गुरकीरत सिंह कोटली (कांग्रेस)- 4956

परमजीत सिंह रिंका (शिअद अमृतसर) – 1638

गुरप्रीत सिंह भट्टी (भाजपा) – 856

Advertisement

विधान सभा क्षेत्र अमलोह 5 राउंड में आप के गुरिंदर सिंह 13769 वोटों से आगे। शिअद के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना 8023, कांग्रेस के रणदीप सिंह 4863, आम आदमी पार्टी के गुरिन्द्र सिंह को 21792 व भाजपा के कंवरवीर सिंह टोहरा को 7451 वोट मिले हैं।

 तरनतारन हल्का 5 वा राउंड- आप कश्मीर सिंह सोहल 12464

शिअद हरमीत सिंह संधु 10725

Advertisement

कांग्रेस धर्मवीर अग्निहोत्री 8587

– श्रीहरगोबिंदपुर से आप के अमरपाल सिंह शिअद के राजनबीर सिंह से 2570 वोट से आगे।

उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी भी पीछे, आप आगे 

Advertisement

10.51 AM :  हलका अमृतसर केंद्रीय से उपमुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश सोनी पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अजय गुप्ता 6137, उपमुख्‍यमंत्री व कांग्रेस प्रत्‍याशी ओम प्रकाश सोनी 4378, भाजपा के राम चावला 3432 वोट मिले हैं।

बाघापुराना से चौथे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह सुखानंद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के तीरथ सिंह महल्ला से करीब 8500 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक दर्शन सिंह बराड़ अब तक सिर्फ 4966 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं।

मुक्तसर, मलोट और लंबी में आप का दबदबा जारी, प्रकाश सिंह बादल तीसरे राउंड में भी पीछे

Advertisement

श्री मुक्तसर साहिब जिले में मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा का दूसरे राउंड का परिणाम भी सामने आ गया है। लंबी का तीसरेे राउंड का परिणाम भी आ गया है। आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। जिले की चार में से तीन सीटों मुक्तसर, मलोट और लंबी में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां तक कि लंबी से दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल भी आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से पीछे चल रहे हैं। गिद्दड़बाहा हलके में शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंंह राजा वड़िंग से बढ़त बनाई हुई है।

लंबी में आप प्रत्याशी खुड्डियां शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से 4385 वोट से आगे चल रहे हैं। मुक्तसर में आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ 1549 वोट से शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी से आगे चल रहे हैं। मलोट हलके में आप प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 6094 वोट से आगे चल रही हैं।

 रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस को 27478 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह को 13275 मिले हैं। खेमकरण में भी आप आगे है। यहां आप के सरवन सिंह धुन को 11379, शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा को 7514 और कांग्रेस सुखपाल सिंह भुल्लर को 4308 वोट अब तक मिले हैं।

Advertisement

10. 35 AM: राज्‍य में अब तक सबसे अधिक 88 सीटोंं पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

आप- 88

कांग्रेस -13

Advertisement

शिअद- 10

भाजपा गठबंधन – व5

अन्‍य – 01

Advertisement

10.32 AM: पठानकोट के भजपा के अश्वनी शर्मा 2846 मतों से आगे हैं। पांचवें राउंड में भी भाजपा बढ़त बनाने में सफल रही। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा का आंकड़ा 17865 पहुंच चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को 15019 वोट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा को 12957 वोट मिले हैं  ।

अबोहर में अब तक संदीप जाखड़ आगे चल रहे हैं। संदीप जाखड़, कांग्रेस-7416, कुलदीप कुमार, आप- 7111,

अरुण नारंग, भाजपा-  3206, मोहिंदर रिणवा, शिअद- 2370 वोट।

Advertisement

 महल कलां तीसरा राउंड- महल कलां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंडोरी करीब 6800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अकाली दल 1822

आप 12762

Advertisement

भाजपा  गठबंधन- 1050

कांग्रेस-  4632

अकाली दल मान- 5905

Advertisement

10.32 AM: अमृतसर। विधानसभा चुनाव 2022 के अभी तक आए मतगणना रुझानों से आम आदमी पार्टी का झाड़ू अमृतसर जिले में फिरता दिखाई दे रहा है। जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 9 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अभी तक लीड कर रहे हैं। विधानसभा हलका मजीठा में अकाली दल और विधानसभा हलका राजा सांसी में कांग्रेस अभी तक लीड कर रही है।

10. 31 AM: हल्का फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा आम आदमी पार्टी के लखवीर सिंह राये से 3584 वोटों से पीछे चल रहे है

सीएम चन्‍नी चमकौर साहिब में भी पीछे 

Advertisement

10.20 AM: सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी  चमकौर साहिब से भी पीछे चल रहे हैं। आप के डा चरणजीत सिंह 4360 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी को 3619 मिले हैं।

10.18 AM: बटाला से आप के शैरी कलसी कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से 7541 वोट से आगे  हैं। रूपनगर विधानसभा में आप पहले 1200 वोट से आगे। आप 3513 और कांग्रेस 2390 और अकाली दल 1769 तीसरे नंबर हैं। रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 14727 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 6476 मिले हैं। श्रीहरगोबिंदपुर से आप के अमरपाल सिंह कांग्रेस के मंदीप सिंह से 712 वोट से आगे हैं।

लंबी में बादल दूसरे राउंड में भी पीछे रहे।  आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियांं यहां  प्रकाश सिंह बादल से 1687 वोट से आगे चल रहे हैं  रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 18368 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 8253  मिले हैंै।

Advertisement

10.15 AM: अब तक आम आदमी पार्टी आगे-

आप 84

कांग्रेस 18

Advertisement

शिअद+ 9

भाजपा+ 3

अन्य 1

Advertisement

मनप्रीत बादल 10 हजार वोटोंं से पीछे 

10.10 AM: बठिंडा शहरी से राज्‍य के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल 10 हजार वोट से आप के जगरूप गिल से पीछे चल रहे हैं।

10.07 AM: बठिंडा रुरल में आप  के अमित रतन कोटफता आगे। उनको 5982 वोट मिले। कांग्रेस के हरविंदर सिंह लाड़ी को 2576 और  अकाली दल के प्रकाश भट्टी को  2484 वोट मिले। विधानसभा हलका अमृतसर उत्तरी

Advertisement

आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप सिंह को 7239, शिरोमणि अकाली दल के अनिल जोशी को 4144

कांग्रेस के सुनील दत्‍ती को 2170 वोट मिले हैंं।

10.05 AM: बठिंडा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर पहले राउंड में सभी जगह पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुरा से आप के बलकार सिद्धू, भुचो से आप के मास्टर जगसीर सिंह, बठिंडा शहरी से आप के जगरूप सिंह, बठिंडा देहाती देहाती से आप के अमित रतन व मोड मंडी से आपके सुखबीर सिंह माईसर खन्ना ने बढ़त बनाई हुई है।

Advertisement

10.00AM: तरनतारन की सभी 4 विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे पट्टी खेमकरण तरनतारन और खड़ूर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे।डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा अकाली दल के रविकर्ण सिंह काहलों से 193 वोट से आगे।

मुक्तसर, मलोट और लंबी में आप आगे, गिद्दड़बाहा में शिअद, मंत्री राजा वडिंग पीछे

श्री मुक्तसर साहिब जिले के चारों विधानसभा हलकों के रुझान सामने आ गए हैं। जिले की चार में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें राज्य की सर्वाधिक हाट शीट लंबी भी शामिल है। मुक्तसर, मलोट और लंबी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। जिले की केवल गिद्दड़बाहा हलके से शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं।

Advertisement

पहले राउंड की गिनती में लंबी हलके में आप के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां 1416 वोट से आगे चल रहे हैं। इस प्रथम राउंंड में आप के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 4631 वोट मिले हैं। प्रकाश सिंह बादल को 3215 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस के जगपाल सिंह अबुल खुराना को 855 वोट मिले हैं।

श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा हलके से भी पहले राउंंड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में काका बराड़ को 5017 वोट मिले हैं। जबकि शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंंदी को 3832 और कांग्रेस की करण कौर बराड़ को 881 वोट मिले हैं।

मलोट आरक्षित हलके से भी आप की प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 2005 वोटों से आगे चल रही हैं। डा. बलजीत कौर को 4792, हरप्रीत सिंह को 2787 तथा कांग्रेस की रुपिंदर कौर रूबी को 1245 वोट मिले हैं।

Advertisement

गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। यहां पर पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।

9.54 AM: सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं, लेकिन चमकौर साहिब सीट पर आगे हैं। उनको अब तक 2532 वोट मिले हैं। आप प्रत्याशी को 4727 और शिअद को 1835 वोट मिले हैं। दीनानगर से कांग्रेस की अरूणा चौधरी आप के शमशेर सिंह से 182 वोट से आगे हैं।

9.50 AM: फाजिल्का में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सवना 3702 वोट लेकर आगे चल रहे हैं।  कांग्रेस  के दविंदर सिंह घुबाया को 2103, भाजपा पार्टी के सुरजीत ज्याणी 637 वोट व शिअद पार्टी के हंसराज जोसन को 694 वोट मिले हैं।

Advertisement

अबोहर में कांग्रेस के संदीप जाखड़ 3590 लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं आप पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को 3198, भाजपा पार्टी के अरुण नारंग 1487 वोट और शिअद पार्टी के उम्मीदवार डा. मोहिंद्र रिणवा को 1329 वोट मिले।

 गिद्दड़बाहा में राजा वड़िंग पीछे

9_49 AM: गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।

Advertisement

9.45 AM:  जंडियाला गुरु अमृतसर पहले राउंड में आप के हरभजन सिंह को 4932, कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 1742, शिअद के  सतिंदरजीत सिंह छज्जालवड्डी को 1419 मिले। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया को2085, शिरोमणि अकाली दल के वीर सिंह को 1896, आम आदमी पार्टी के बलदेव सिंह को 1877 वोट मिले हैंैं।

9.40 AM: पंजाब मेंं अब तक आप 71 सीटोंं पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11, शिअद आठ और भाजपा गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सिद्धू मुसेवाल और राणा केपी सिंह पीछे

Advertisement

9.33 AM: मानसा में कांग्रेस के सिधु मुसेवाला पीछे  चल रहे हैं।, आप के डॉक्टर विजय सिंगला आगे हैं।  राजपुरा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल 3760 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। वह कांग्रेस के उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज से 1555 वोटों से आगे चल रही हैं। रुपनगर: आनंदपुर साहिब से आप के हरजोत बैंस को 5061 और कांग्रेस से राणा केपी सिंह को 2673 वोट मिले हैं।

 अमृतसर उत्तरी में आम आदमी पार्टी के और विजय प्रताप सिंह को 3583, शिरोमणि अकाली दल के अनिल जोशी को 2298, कांग्रेस के सुनील दत्ती को 1331 वोट मिले हैं।

विधान सभा क्षेत्र अमलोह 1 राउंड में आपके गुरिंदर सिंह 2698 वोटों से आगे। शिअद के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना 1984, कांग्रेस के रणदीप सिंह। 1213, आम आदमी पार्टी के गुरिन्द्र सिंह। 4682, भाजपा के कंवरवीर सिंह टोहरा को  525 वोट मिले हैं।

Advertisement

9.30 AM:  कुलजीत नागरा पीछे चल रहे हैं। मोहाली सीट से बलबीर सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। हलका मजीठा में अकाली दल की गुनीव कौर 3477, कांग्रेस के जगमिंदर जग्गा को1701, आम आदमी पार्टी के सुखजिंदर लाली को 2137 वोट

लहरागागा में आप उम्मीदवार वरिदंर गोयल को बढ़त, परमिंदर ढीडंसा व बीबी भट्ठल पीछे

9.28 AM: हलका लहरागागा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वरिंदर गोयल ने बढ़त बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल व शिअद (संयुक्त) के परमिंदर सिंह ढींडसा काफी पीछे चल रहे है। पहले राउंड में वरिंदर गोयल ने 6172 मत हासिल किए हैं, जबकि इसके मुकाबले परमिंदर सिंह ढींडसा 1859 मत से दूसरे स्थान, राजिंदर कौर भट्ठल 951 वोट व शिअद (ब) के गोबिंदर सिंह लोंगोवाल 730 वोट ही हासिल कर पाएं है।

Advertisement

लंबी मेंं प्रकाश सिंह बादल पीछे  

9.23 AM: लंबी में पहले राउंड में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां पूर्व सीएम व शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से आगे चल रहे हैं।

9.20 AM: पटियाला शहरी के पहले दौर में आम आदमी पार्टी के अजीतपाल सिंह कोहली 4939 वोट के साथ पहले नंबर पर। पंजाब लोक कांग्रेस के कै. अमरिंदर 1364 वोट लेकर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस के विष्णु शर्मा 892 वोट के साथ तीसरे और अकाली दल के हरपाल जुनेजा 807 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Advertisement

लहरागागा व धूरी में आप आगे चल रही है। खन्ना में पहले राउंंड में आप आगे है। तरुनप्रीत सिंह सौन्द (आप)- 3846, जसदीप कौर यादू (शिअद) – 2291, गुरकीरत सिंह कोटली (कांग्रेस)- 1824, गुरप्रीत सिंह भट्टी (भाजपा) को 164 वोट मिले हैं।

9.17 AM: अमृतसर। हल्का बाबा बकाला में आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह को 2897, अकाली दल के बलजीत सिंह जलाल उस्मान को 1446, भाजपा के मनजीत सिंह को 143 वोट  मिले हैं। बटाला से आप के शैरी कलसी 2653 वोट से कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से आगे हैं। अमृतसर के हल्का जंडियाला से आप आगे है।

अमृतसर पूर्वी में सिद्धू तीसरे नंबर पर, आप प्रत्‍याशी आगे

Advertisement

9.10 AM: अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्‍थान पर हैं। आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को पहले राउंड में 1500, बिक्रम सिंह मजीठिया को 1067, नवजोत सिंह सिद्धू को 949 वोट मिले हैं। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू 1500 वोटों से आगे हैं। पठानकोट में भाजपा के अश्विनी 600 वोटों से आगे हैं और भोआ से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल 1202 वोटों से आगे हैं।

चमकाैर साहिब से सीएम चन्‍नी आगे 

9;07 AM: चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। अटारी विधानसभा हल्के में अभी तक शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 2814, आम आदमी पार्टी के जसविंदर सिंह को 3572, कांग्रेस के तरसेम सिंह को 1328, भाजपा की बलविंदर कौर 178 वोट मिले हैं।

Advertisement

9.04 AM: पंजाब में अब तक तक की स्थिति (रुझान)

आप 34

कांग्रेस 21

Advertisement

शिअद+ 13

भाजपा+ 2

अन्य 2

Advertisement

पंजाब के मंत्री आशु पीछे

9;00 AM:  लुधियाना वेस्ट से आप के गोगी आगे चल रहे हैं। राज्‍य के मंत्री भारत भूषण आशु पीछे चल रहे हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पटियाला में पीछे 

Advertisement

08.56 AM: विधानसभा हलका दक्षिणी से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रबीर सिंह बलारिया आम आदमी पार्टी के इंद्रबीर सिंह नजर से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।  पटियाला  शहरी सीट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल पीछे चल रहे हैं। आप के अजीतपाल कोहली आगे चल रहे है।अकाली दल के सरबजोत सिंह सभी मुकेरियां से पहले राउंड में आगे रहे।

08.54 AM: तरनतारन में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में कांग्रेस के धर्मवीर अग्निहोत्री 26 मतों से आगे रहे।

08.51 AM: पंजाब में अब तक की स्थिति (रुझान)

Advertisement

आप 28

कांग्रेस 18

शिअद 10

Advertisement

भाजपा+ 2

अन्य 0

सुखबीर बादल, इंंदुबाला और बोनी अजनाला आगे

Advertisement

08.47 AM: जलालाबाद में सुखबीर सिंह बादल आगे। मुकेरियां में कांग्रेस की इंदुबाला आगे।  अजनाला में शिअद के बोनी अजनाला आगे चल रहे हैं।

रामपुरा फूल में शिअद अमृतसर मान के उम्‍मीदवार ने किया बायकाट 

08.44 AM: रामपुरा फूल विधानसभा हलका से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह सिंह को मतगणना केंद्र के अंदर जाने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोका गया उम्मीदवार बलजिंदर सिंह सिंह होने के उनके पास तलवार और निशान साहिब था। अधिकारियों ने तलवार और निशान साहब के साथ अंदर जाने से मना कर दिया।  उन्हें कहा गया कि वह अगर मतगणना के अंदर जाना चाहते हैं तो उन्हें अपना निशान साहिब और तलवार बाहर रखनी होगी। बलजिंदर सिंह ने विरोध जताते हुए मतगणना केंद्र के अंदर जाने से इन्‍कार कर दिया और मतगणना का बायकाट कर दिया

Advertisement

08.40 AM: अधिकतर मतगणना केंंद्रों पर ईवीएम खुले और उनसे मतों की गिनती शुरू हो गई है।

08.35 AM : पंजाब में अब तक रुझान में आप आगे-

आप 11

Advertisement

कांग्रेस 10

शिअद 2

भाजपा+ 2

Advertisement

अन्य 0

नवजोत सिद्धू और भगवंत मान आगे

08.33 AM:  अब तक अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू और धूरी में भगवंत आगे चल रहे हैं।

Advertisement

मोगा में सोनू सूद की बहन मालविका अभी पीछे, आप प्रत्‍याशी शुरूआती रुझान में आगे

08.31 AM : मोगा विधानसभा क्षेत्र से पोस्टल बैलट का रुझान सामने आया है।  इसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर अमनदीप कौर को 28 वोट मिले हैं। कांग्रेस की मालविका सूद को 18 वोट मिले हैं।  भारतीय जनता पार्टी को दो और शिरोमणि अकाली दल 4 वोट ले मिले हैं।

08.28 AM : अभी अधिकतर स्‍थानों पर डाक से प्राप्‍त मतों की गिनती हो रही है। साढ़े आठ बजे के बाद ईवीएम खुलेंगे और उनसे वोटों की गिनती शुरू होगी।

Advertisement

08.16 AM : शुरुआती रुझान मिलने लगे हैं। आम आदमी पार्टी तीन, कांग्रेस चार व शिरोमणि अकाली दल एक सीट पर आगे चल रही है।

08.12 AM : राज्‍य में 66 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7500 कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

08.08 AM: अधिकतर मतदान केंद्रों पर अभी डाक मतों की गिनती होने की सूचना है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे।

Advertisement

08.00 AM: पंजाब में सभी 117 सीटों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लाए गए हैं।

07.45 : मतगणना केंद्रों पर ईवीएम लाए जाने लगे हैं। मतगणना ठीक आठ बजे शुरू होगी। बताया जाता है कि पहले डाक मतों की गिनती होगी।

07.41 AM: मतगणना की तैयारी पूरी और बस कुछ देर में शुरू होगी। मतगणना कर्मी और उम्‍मीदवारों के एजेंट अपने स्‍थानों पर पहुंच गए हैं। सभी को कड़ी चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया है।

Advertisement

07.15 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और संगरूर से प्रत्याशी नरेंद्र भराज के साथ संगरूर के गुरुद्वारा मस्‍तुआना साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा, ‘ हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।’

07.10 AM : मतगणना केंंद्रोंं पर कर्मचारी पहुंच गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्‍मीदवारों के काउंटिंग एजेंट भी विभिन्‍न केंद्रों पर पहुंचे हैं और उनको कड़ी जांच पड़ताल के बाद मतगणना हाल में जाने दिया जा रहा है।  मतगणना केंद्राेंं व इनके आसपास पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं।

मतगणना की शुरुआत से पहले आज सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर (रोपड़) के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। अन्‍य नेताओं ने भी गुरुद्वार साहिब और मंदिरोंं में दर्शन किए।

Advertisement

दूसरी ओर मतगणना शुुुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं। आप में एग्जिट पोल से उत्‍साह है।

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर दांव खेला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने भी 107 सीटों पर दांव खेला।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पाकिस्तान में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए रिकार्ड मामले

News Times 7

बीजेपी नेता के बयान ने मचाया बवाल, कहा- अंबानी-अडानी की पूजा होनी चाहिए, वे रोजगार पैदा करते हैं

News Times 7

दिल्ली में हो सकता है प्रतिबंधों में छूट का ऐलान, वीकेंड कर्फ्यू होगा खत्म; सीएम ने एलजी को भेजा प्रस्ताव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़