News Times 7
खेल

Ind vs SL: खुद रविचंद्रन अश्विन ने बताया रिकार्ड तोड़ने के बाद क्या बोले कपिल देव

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही मोहाली टेस्ट में कपिल देव के 434 विकेट के रिकार्ड को पीछे छोड़ा है। वे अब भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले 619 विकेटों के साथ नंबर वन भारतीय गेंदबाज हैं।

अश्विन ने यह उपबलब्धि मोहाली टेस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज असलांका को आउट करके हासिल किया था। मैच में उन्होंने 6 विकेट लेने के अलावा 61 रन की पारी भी खेली थी। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि कभी भी उनकी सूची में कपिल देव को पीछे छोड़ना नहीं रहा था

उन्होंने कपिल देव द्वारा उनको भेजी गई शुभकामना के बारे में भी बताया। अश्विन ने कहा कि इस उपलब्धि के बाद कपिल पाजी ने उन्हें हैंड रिटेन नोट्स के साथ एक बुके भी उनके घर पर भेजा। उन्होंने कहा “यह एक सपने की तरह है। मेरे लिए विकेट का यह नंबर हासिल करना कभी मेरी सूची में नहीं था। कपिल पाजी ने मेरी इस उपलब्धि पर मुझे एक नोट्स के साथ बुके भी भेजा”

अश्विन ने बीसीसीआइ द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लीप के माध्यम से उक्त बातें कही। अश्विन ने कहा “मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। उन्हें पता नहीं कि वो इसपर कैसी प्रतिक्रिया दें। यह काफी अच्छा था।

इसके अलावा अश्विन ने शेन वार्न के निधन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे एक पोस्टर ब्वाय थे। इतना ही नहीं मेरे समय में वे स्पिन की पहचान थे। उन्होंने कहा कि वे हर दिन बेहतर करने के बारे में सोचते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह मैच डे-नाइट होगा। इस मैच में अश्विन के पास दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ने का मौका होगा जिनके नाम टेस्ट में 439 विकेट है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 के दशक की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, देखें नया लुक…

News Times 7

हरभजन सिंह ने खुद किया खुलासा, पूर्व कप्तान एम एस धौनी उनके दोस्त हैं या दुश्मन

News Times 7

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 26 छक्के जड़े, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़