News Times 7
देश /विदेश

सिवान में तीन मजदूरों की संदिग्‍ध स्थितियों में मौत, एक की पत्‍नी ने कहा- पिलाई गई थी जहरीली शराब

दारौंदा, (सिवान)। बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौत की बात सामने आ रही है। घटना सिवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव की है। यहां मंगलवार की देर रात तीन मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन ग्रामीणों ने दबी जुबान से मौत का कारण शराब सेवन बताया है। एक मृतक की पत्‍नी ने कुछ लोगों पर जबरन जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है। घटना से सनसनी फैल गई है। मृतक में कमलेश मांझी (38), नूर मियां (50) एवं अवधकिशोर मांझी (70) शामिल हैं

जबरन ले जाकर पिला दी जहरीली शराब 

मृतक कमलेश मांझी की पत्‍नी चंपा देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पति को जबरन घर से ले गए। रोका भी ले‍किन वे लोग नहीं मानें। जबरन उन्‍हें ले गए। इसके बाद उन्‍हें शराब पिला दी। जब पति लौटकर आए तो उन्‍हें खाने को कहा। लेकिन थोड़ा खाते ही उन्‍होंने कहा कि तबियत खराब लग रही है। उनके पेट में तेज दर्द होने लगी। कुछ देर बाद उल्ट‍ियां भी शुरू हो गई। इसके बाद उन्‍हें गांव के एक चि‍कित्‍सक के पास ले गए। डाक्‍टर ने चिंताजनक स्‍थि‍त‍ि बताते हुए रेफर कर दिया। तब उन्‍हें एक निजी अस्‍पताल ले गए, वहां डाक्‍टर ने मृत घो‍षित कर दिया। चंपा देवी ने पड़ाेस के कुछ लोगों पर शराब बेचने का आरोप लगाया है।

तीनों मृतकों के शव की कर दी अंत्‍येष्टि 

इधर एक ही रात तीन मजदूरों की मौत की सूचना के बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह जानकारी मिलते ही तीनों के घर के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतकों में नूर मियां के शव को दफन कर दिया गया था। अवध किशोर और कमलेश के शव की अंत्‍येष्टि कर दी गई। बताते चले कि  तीनों व्यक्ति  मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। इसमें अवधकिशोर मांझी कोईलरी से सेवानिवृत्त हो कर घर पर रहते थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली कि हड़कंप मच गया। प्रशासनि‍क अधिकारी घटना की सही जानकारी लेने में जुटे हैं। महाराजगंज इंस्पेक्टर बालेश्वर राय घटना स्थल पर पंहुच कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

Related posts

एसआइए ने दक्षिण-मध्य कश्मीर मध्य कश्मीर में मारे छापे, JeM के 10 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

News Times 7

लक्ष्मी जी कभी हाथी, साइकिल और हाथ पर सवार होकर घर नहीं आती, लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं- बोले राजनाथ सिंह

News Times 7

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़