News Times 7
बड़ी-खबर

बिहार में संदेहास्पद स्थिति में 5 लोगों की मौत, परिजनों बोले- रात में शराब पीने से बिगड़ी थी तबीयत

पटनाः बिहार में बुधवार को 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें सीवान जिले में 3 और बेतिया में 2 लोगों की जान चली गई। परिजनों का कहना है कि रात में इन्होंने शराब पी थी, जिसकी वजह से सुबह मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना सीवान के रौंदा थाना क्षेत्र के पक्कलिया पंचायत के ढेबर गांव की है। बताया जा रहा है कि रात को सभी लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं बुधवार की सुबह ढेबर निवासी लालधर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश मांझी, स्व.रामप्रश्न मांझी के 70 वर्षीय पुत्र अवध मांझी तथा लाल मोहम्मद मियां के पुत्र 30 वर्षीय नूर मोहम्मद की मौत हो गई। शराब मामले में फंसने के डर से दो मृतकों के परिजनों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दूसरी घटना बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खापटोला गांव की है, जहां दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यहां भी जहरीली शराब से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related posts

बिहार के औरंगाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा ,सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोग झुलसे

News Times 7

तेजस्वी ने बिहार के CM को कह दी ऐसी बात, मच गया हंगामा, राबड़ी देवी बिंदी लगाती हैं तो नीतीश जी करते हैं..

News Times 7

कांग्रेस की राजनितिक संकट बरकरार ,गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से 9 विधायक हो सकते है भाजपा में शामिल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़