News Times 7
टेक

International Women’s Day: गूगल ने महिलाओं के लिए बनाया एक खास डूडल, मां, डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में दिखाई भूमिका

नई दिल्ली। 8 मार्च यानी कि आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज इस खास दिन पर Google ने महिलाओं को समर्पित डूडल जारी किया है। गूगल डूडल में एक मां से लेकर एक वर्किंग विमेन के रूप में अपने जीवन में निभाई जाने वाली कई भूमिकाओं का चित्रण किया गया है। गूगल जश्न मना रहा है।

महिलाओं के लिए गूगल ने बनाया डूडल  

इस डूडल के जरिए विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं का चित्रण किया गया है। एनीमेटेड गूगल डूडल में महिलाओं के दैनिक जीवन से जुड़े कई दृश्यों को दिखाया गया है। इसके माध्यम से ये बताने का प्रयास किया गया है कि एक महिला के ऊपर कितनी जिम्मेदारियां होती हैं। गूगल द्वारा जारी डूडल में देखा जा सकता है कि कैसे एक मां अपने बच्चों की देखभाल कर रही है और लैपटॉप पर अपना काम भी कर रही है।

वहीं, इसमें कोविड काल में अग्रसर महिला डॉक्टर्स और नर्स को भी दिखाया गया है।  इसके अलावा इस डूडल में मोटरसाइकिल मैकेनिक, इलेक्ट्रिक इंजीनियर और माली के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिखाया गया है, जो अपने बच्चों के लिए काम करती नजर आ रही हैं। इसमें एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर व फैशन डिजाइनर के प्रोफाइल में काम करने वाली विमेन्स को भी दिखाया गया है।

क्या है 2022 की थीम 

हर क्षेत्र में महिलाओं के सामने चुनौतियां ही रहीं हैं, जिसका वे बेहतरीन तरीके से मुकाबला करती आई हैं। वास्तव में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में की गई थी लेकिन मनाने की पहल एक साल बाद श्रम आंदोलन से हुई और तभी संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का नाम दिया गया। हर साल की तरह इस इस साल 2022 की थीम है ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी है।

Related posts

सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

News Times 7

भारत में लॉन्च हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Realme Narzo 50A Prime, मिलेगी 5000mAh बैटरी और दमदार फ़ीचर

News Times 7

रिलायंस जियो ने दिल्ली मे दिखाया 5G का जलवा,600Mbps की स्पीड देकर सबको छोड़ा पीछे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़