News Times 7
देश /विदेश

बंगाल: निकाय चुनाव में हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, विधानसभा में जमकर हुआ ड्रामा

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भारी ड्रामा देखा गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में हिंसा को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच अपना उद्घाटन भाषण देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उद्घाटन भाषण देने के लिए दोपहर दो बजे विधानसभा पहुंचे धनखड़ ऐसा नहीं कर सके क्योंकि भाजपा विधायक नगर निकाय चुनाव की हिंसा के पीड़ितों के पोस्टर और तस्वीरें लेकर सदन में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दोपहर दो बजे सदन में पहुंचे राज्यपाल अपना अभिभाषण नहीं दे सके, क्योंकि भाजपा विधायक निकाय चुनावों में हिंसा के कथित पीड़ितों की तस्वीरें और पोस्टर लेकर आसन के पास पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे। धनखड़ ने दो बार भाजपा विधायकों से आग्रह किया कि वे कार्यवाही शुरू होने दें, लेकिन वे (भाजपा सदस्य) नहीं माने। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने सदन में ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाये। राज्यपाल जैसे ही सदन से जाने लगे, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने उनसे रुकने का आग्रह किया।

इसके बाद धनखड़ ने एक बार फिर भाजपा सदस्यों से शांत होने तथा कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन भाजपा सदस्यों ने एक न सुनी। टीएमसी सदस्यों ने भी दो बजकर 26 मिनट के बाद से भाजपा विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिये। खबर लिखे जाने तक सदन में गतिरोध जारी था। धनखड़ के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भी सदस्यों से सदन में कामकाज होने देने का आग्रह किया।

Related posts

मुंगेरः हत्या के करीब दो दशक पुराने मामले में दोषी को उम्रकैद, दो अन्य को 1-1 साल की सजा

News Times 7

बिना भांग होली न होए’… इस वजह से पी जाती है होली में भांग, नशे से नहीं धर्म और सेहत से जुड़ा है इतिहास

News Times 7

Pak हिंदू सांसद ने कहा-कोविड पाबंदियों कारण हुई पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की भारत यात्रा में देरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़