News Times 7
टॉप न्यूज़

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर देर रात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ फोटो लेने की मची होड़

देर रात अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर निकले पीएम मोदी कैंट स्टेशन का जायजा लेने पहुंचेे। उन्होंने एग्जीक्यूटिव लाउंज की व्यवस्था देखी और यात्रियों की सुविधाओं और उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी ली।

शुक्रवार की देर रात को यात्रियों ने जब पीएम को अचानक सामने देखा तो सभी ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। पीएम के साथ तस्वीर लेने और उनका वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। पीएम एग्जीक्यूटिव लांज में गए और कर्मचारियों से बात की। लाउंज के निदेशक कुशाग्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरे लाउंज का भ्रमण किया और तस्वीरें देखीं।Up Chunav 2022 Pm Modi In Varanasi Today Passengers Jump On Track To Catch  Prime Minister Narendra Modi Glimpse See Photos - पीएम का सरप्राइज: अदरक  वाली चाय और खिड़किया घाट पर

विज्ञापन के लिए संपर्क करे – 9142802566

लाउंज के कर्मचारी से बात की और ग्राहकों की पसंद के बारे में पूछा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल में लगाई गई बनारसी साड़ी और लकड़ी से बने खिलौने देखे। सराहना करते हुए लाउंज से बाहर निकले। इसके बाद यात्रियों को नमस्कार करते हुए यात्री हॉल से बाहर निकलकर खिड़किया घाट के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

पीएम की झलक पाने के लिए ट्रैक पर कूद गए यात्री

प्रधानमंत्री ने जैसे ही यात्री हॉल में प्रवेश किया, वैसे ही पूरे स्टेशन पर हलचल मच गई। कई यात्री जो अन्य प्लेटफार्म पर थे। भागते हुए रेलवे ट्रैक पर कूद गए और ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर सेल्फी लेने में जुट गए। हालांकि इस दौरान ट्रैक खाली था।PM Narendra Modi reaches Varanasi Cantt station and Khirkiya Ghat after  roadshow

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार देर रात 11:20 बजे खिड़किया घाट पहुंचे। घाट पर पर्यटकों के लिहाज से बनने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ दूर तक प्रधानमंत्री ने पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम के लिए गोल्फ कार्ट लाई गई थी, लेकिन वह उसमें नहीं बैठे। पीएम ने कार्यदायी संस्था और मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से जानकारी ली। पीएम 11:40 बजे खिड़किया घाट से बरेका के लिए रवाना हो गए।

अदरख वाली चाय पीकर पीएम निकले काशी भ्रमण पर

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय पी। हल्का नाश्ता लेने के लगभग दो घंटे बाद उनका काफिला मंडुवाडीह चौराहे से होते हुए लहरतारा से कैंट की तरफ निकल गया।वाराणसी में देर रात पप्पू की चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी, देखकर चौक गए लोग  AAJ KI NEWS

काशी में उत्सव जैसा माहौल

पीएम के रोड शो से बनारस सहित आसपास के कई जिलों में माहौल उत्सव जैसा हो गया है। मतदान के महापर्व में पीएम की ओर से बनाए गए उत्सवी माहौल का असर भाजपा को बूथों पर दिखने की उम्मीद है। यही कारण है कि दो दिन के प्रचार अभियान में पीएम ने पहले दिन रोड शो से माहौल बनाया है तो अगले दिन जनसभा के जरिए वे अपनी बात भी जनता तक पहुंचाएंगे। प्रचार अभियान के अंतिम क्षणों में पीएम मोदी का यह दांव विपक्ष के सामने बड़ी चुनौती बन सकता है।
Advertisement

Related posts

JNU मे स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, पीएम ने कहाँ प्रतिमा राष्ट्र प्रेम सिखाएगी

News Times 7

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खोली अग्निवीर की फैक्ट्री, कहा- 360 घंटे की फ्री कोचिंग दी जायेगी और बच्चों के प्रशिक्षण पर खर्च होने वाली राशि का भुगतान करेगी प्रदेश सरकार .

News Times 7

CJI चंद्रचूड़ ने पहले गठित की 3 जजों की बेंच, फिर पलटा फैसला एक साल पुराना फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़