News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश चुनाव में बिजली बना प्रियंका गांधी का बहाना , बोली -यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर ‘लूट

मिशन 2022 के लिए उत्तरप्रदेश में जी जान से जुटी प्रियंका गाँधी कोई कशर बाकि नहीं छोड़ना चाहती, ,प्रियंका गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि यूपी के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के राज में बिजली बिल के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यह लूट बंद होगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है। मेहनत मजूरी करने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 19 करोड़ 19 लाख रुपये के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिलों की इस लूट को खत्म किया जाएगा।’

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को भी ट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया है कि एक मजदूर को 19 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। प्रियंका ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार यूपी में बनी तो बिजली बिल के नाम पर इस तरह की पूरी तरह से बंद होगी।प्रियंका की योगी सरकार से अपील- बुनकरों को मिले आर्थिक मदद, माफ हो बिजली  बिल - Priyanka Gandhi vadra on uttar Pradesh Weaver electricity bill yogi  government - AajTak

प्रियंका पहले भी उठा चुकी हैं आम लोगों से जुड़े मुद्दे
प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। शुक्रवार को ही वह ललितपुर पहुंचकर खाद की लाइन में लगने के चलते मृत किसानों के परिजनों से मिलीं। इससे पहले भी वह लखीमपुर में मृत किसानों के परिवारों से मिली थीं।

प्रियंका गांधी कह चुकी है कि इस बार यूपी का चुनाव महंगाई के मुद्दे पर होगा। उन्होंने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे पर मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि किसान खाद की समस्या, कृषि कानून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। किसानों को इस समय मदद की जरूरत है लेकिन सरकार उन्हें कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाएं आगे आएंगी तो उनके स्तर में सुधार होगा। अबकी बार महंगाई चुनावी मुद्दा बनेगा।

यूपी चुनावः कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा कल से होगी शुरू, प्रियंका गांधी  बाराबंकी से करेंगी रवाना
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों की हालत दयनीय कर दी है। सरकारी नीतियों से साफ है कि उसके पास किसानों के लिए न्याय नहीं है जबकि, कांग्रेस किसानों के साथ है और लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि खाद वितरण का सिस्टम खराब हो गया है, उसे जानबूझकर खत्म कर दिया गया है।

खाद की लाइन में खड़े-खड़े किसान की मौत हो गई है। हम किसान के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। उनका कर्ज चुका देंगे। खाद की बोरी में चोरी हो रही है। पहले बोरी 50 किलोग्राम की थी, अब 45 किलो की हो गई है। अधिकारी और नेताओं की साठगांठ चल रही है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि खाद की एक बोरी दो हजार रुपये में मिल रही है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। पेट्रोल और रसोई गैस महंगी हो गई है। वहीं, राजनीति में महिलाओं के दखल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब राजनीति में भागीदार बनेंगी तो बदलाव आएगा।मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी की हुंकार, मंत्री के बेटे को बचा रही है  सरकार, आंसू पोछने क्यों नहीं आए PM | Priyanka gandhi kisan nyay rally in  varanasi lakhimpur kheri

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक राष्ट्र एक राशन कार्ड को लेकर आप सरकार के साथ तकरार जारी

News Times 7

कोयला व्यापार पर शाह की दो टूक बोले -मोदी सरकार लगातार कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता लाने का काम कर रही है!

News Times 7

10वी राष्ट्रीय सिनियर 7ब्लॉक खो-खो प्रतियोगिता में रहा बिहार का जलवा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़