News Times 7
खेलश्रद्धांजलि

स्पिन गेंदबाजी के पितामह शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन

दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार शेन वॉर्न (Shane Warne Death) का 52 साल की उम्र में निधन हो गया. जैसे ही यह बुरी खबर लोगों को पता चली, दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर अचानक से वॉर्न को क्या हो गया. वॉर्न थाइलैंड के विला में वक्त बिता रहे थे. अपने करियर में 708 टेस्ट विकेट लेने वाले वॉर्न थाइलैंड के1 विला में बेसुध अवस्था में पाए गए. बाद में वॉर्न के प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की. वॉर्न की मौत संभावित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई है.10 Unforgettable Deliveries Bowled By Shane Warne || - YouTube

फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक शेन वॉर्न थाइलैंड के कोह सामुई में वक्त बिता रहे थे. ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वॉर्न का निधन हुआ. वॉर्न के प्रबंधन के मुताबिक, थाइलैंड के कोह सामुई के एक विला में शेन वॉर्न बेसुध अवस्था में पाए गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

Related posts

सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने के करीब पहुंचे अश्विन …कब सजेगा नंबर-1 का ताज?

News Times 7

भारत रत्न व दसवीं प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई का आज जन्मदिन

News Times 7

भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान को हराकर जीत से की सीरीज की शुरुआत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़