News Times 7
Other

बिहार के डिप्टी CM ने पेश किया 2.38 लाख करोड़ का Budget… शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस

पटनाः बिहार विधानसभा में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपना दूसरा बजट पेश किया। इसमें कृषि को सर्वाधिक 29 हजार करोड़ का बजट मिला जबकि शिक्षा के क्षेत्र में 39 हजार करोड़ का बजट दिया गया। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 16 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया।

इस बार साल 2022-23 के लिए 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट पेश किया गया है, जिसमें सर्वाधिक 16.5% शिक्षा को दिया गया है। साथ ही प्रसाद ने सदन में बिहार के विकास के 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया है।

6 सूत्रों का बजट

  1. स्वास्थ्य
  2. शिक्षा
  3. उद्योग
  4. विकास
  5. कृषि
  6. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का विकास
  7. जनकल्याणकारी योजना

    बिहार के बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैंः-

  • राजकोषिय घाटा को 3.5% तक रखने का लक्ष्य रखा गया है।
  • योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। हरित कार्यालय की तरफ बढ़ चले हैं।
  • बिहार का 2022-2023 का बजट- 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख।
  • स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • इसके तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
  • लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति।
  • घर तक पक्की नली-गलियां।
  • स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम तैयार किया जाएगा।
  • सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रैनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

Related posts

CISCE ने 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द की

News Times 7

चुनाव परिणामों के बाद महागठबंधन के साथ जा सकते हैं नीतीश कुमार -चिराग

News Times 7

दिल्ली से लखनऊ जा रही हाईप्रोफाइल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आज सुबह लगी आग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़