News Times 7
क्राइम

गयाः महाबोधि मंदिर के बाहरी परिसर में मिला लावारिस सूटकेस, मौके पर मचा हड़कंप

गयाः बिहार के गया में स्थित महाबोधि मंदिर के बाहरी परिसर में एक लावारिस सूटकेस मिला, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डॉग स्कवायड की टीम एवं सिटी एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ अजय प्रसाद मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, मंदिर के बाहरी परिसर जवानों ने संदिग्ध स्थिति में सूटकेस देखा। जब सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक एप्पल का लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, किताब, कपड़े और अन्य सामग्री निकली। हालांकि, मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने पूरे एरिया को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। साथ ही बैग को मंदिर के कंट्रोल रूम में रख दिया गया है। इसके अलावा पुलिस होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य स्थलों की तलाशी कर रही है।

बता दें कि वर्ष 2013 में महाबोधि मंदिर में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Related posts

इजरायली दूतावास के पास धमाके का असर अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिले अलर्ट

News Times 7

ठग बना बक्सर सेंट्रल जेल का जेलर, कैदियों के परिवार से जानिए कैसे करता है ठगी

News Times 7

एनसीईआरटी की 5.64 करोड़ की नकली किताबें -हर साल खप रहीं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़