News Times 7
देश /विदेश

अस्पताल से घर लौटे मांझी, बोले- अभी पूरी तरह से स्वस्थ हूं, रूटीन चेकअप के लिए गया था अस्पताल

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अस्पताल से घर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। ‘अभी पूरी तरह से स्वस्थ हूं।’ सभी शुभचितकों को धन्यवाद। वहीं पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मांझी को ब्रेन स्ट्रोक होने की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

हम प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर लेवल कम होने के कारण हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने वेदांता में जाकर अपना रूटीन चेकअप करवाया, जिसके बाद वो स्वस्थ पाए गए। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। दानिश रिजवान ने बताया कि इससे पहले भी वो लगातार दिल्ली में चेकअप करवाते रहे हैं। वो इस बार दिल्ली नहीं जा पाए, इसलिए पटना में ही अपना चेकअप करवाया।

बता दें कि मांझी को ब्रेन स्ट्रोक होने की खबर सामने आ रही थी। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। हम पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोन कार्यालय में आने लगे। लेकिन फिर पार्टी प्रवक्ता ने स्थिति को स्पष्ट किया।

Related posts

Ukraine Crisis: PM मोदी की हाईलेवल बैठक, फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यूक्रेन जा सकते हैं सिंधिया समेत कई केंद्रीय मंत्री

News Times 7

सांसदों की समिति की दो टूक – सैन्‍य बजट में न हो कटौती, कुछ खास पड़ोसी देशों से बढ़ते तनाव का किया जिक्र

News Times 7

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर बताई हमले की तारीख, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत देश छोड़ें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़