News Times 7
देश /विदेश

प्रियंका गांधी ने की राजस्थान CM की तारीफ, बोलीं-गहलोत सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है।

कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमने जनता के हित में काम किया है, काम करते रहेंगे। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की।

Related posts

मतांतरण पर क्‍यों अब सख्‍त केंद्रीय कानून बनाने का आ गया है समय

News Times 7

500 रुपए की रिश्वत विवाद में भिड़ीं नर्सिंग स्टाफ और आशा वर्कर, ताबड़तोड़ थप्पड़ के बीच चप्पलें भी चली- Video Viral

News Times 7

अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते: कांग्रेस नेता अधीर रंजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़