News Times 7
देश /विदेश

जमुई से विशेष छापेमारी अभियान में छह क्विंटल महुआ बरामद, पुलिस ने किया नष्ट

जमुईः बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से विशेष छापेमारी अभियान में छह क्विंटल महुआ जप्त किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इन दिनों उक्त इलाके में शराब तस्कर महुआ शराब बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश शरण के साथ उक्त स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

प्रसाद ने बताया कि इस क्रम में कटहरा टांड नदी, दिधरा पहाड़ सहित वन विभाग के इलाके से पुलिस ने छह क्विंटल फुला हुआ महुआ जप्त किया। बरामद महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया है। मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related posts

Punjab Election 2022: बहन ने लगाए सिद्धू पर गंभीर आरोप, कहा- प्रापर्टी पर कब्जा कर मां को किया बेघर, पत्नी बचाव में उतरी

News Times 7

ग़ुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण देने पर क्यों खफा है कांग्रेस, आखिर कब खत्म होगी ये अंदरूनी कलह

News Times 7

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी का चीन को लेकर बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़