News Times 7
देश /विदेश

श्री गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर जारी हुआ रूट प्लान, पढ़ें यह खबर

श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर नकोदर पर आवाजाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। आपको बता दे कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर दूर-दूर से संगत धाम में दर्शन के लिए संगतों का आना-जाना शुरू जाता है जिसके चलते 14 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक नकोदर रोड, शाहकोट आदि उस और जाने वाले रास्ते डायवर्ट कर दिए जाएंगे। शोभायात्रा के दौरान नकोदर हाईवे व अन्य रूटों को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि श्री गुरु रविदास पर्व पर 15 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जा रही है जो नकोदर रोड से शुरू होगी। यह शोभायात्रा नकोदर रोड, गुरु रविदास चौक, डा. बी.आर. अम्बेडकर चौक से संबंधित चौकों से होती हुई वापिस गुरु रविदास धाम भवन में आकर समाप्त होगी। इस तीन दिवसीय पर्व के दौरान रास्तों को डायवर्ट किया गया है ताकि आने-जाने वाले राहगीरों व अलग-अलग से गुरु रविदास धाम पर दर्शन करने के लिए आई संगतों को किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

आपको बता दें कि इसी के चलते जालंधर से नकोदर आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी तरफ नकोदर-शाहकोट से आने-जाने वाले राहगीर और वाहन सतलुच चौक, समरा चौक, कूल रोड, ट्रैफिक सिग्नल अर्बन एस्टेट-2, सीटी इंस्टीच्यूट वाया गांव प्रतापपुरा रूट का इस्तेमाल करेगी। वडाला चौक वाया गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक रोड हर तरह के वाहनों पर रोक लगा दी गई।

ट्रेफिक पुलिस द्वारा पार्किंग के लिए निश्चित जगह निर्धारित की गई है। माता रानी चौक, बबरीक चौक, डा. अंबेडकर भवन मोड़ नकोदर रोड, टी-प्वाइंट, खालसा स्कल, नकोदर रोड, डा. भीमराव अंबेडकरचौक, गुरु अमरदास चौक, अर्बन एस्टेट फेज-2, ट्रैफिक लाइटें, टी-प्वाइंट नजदीक कोठी पवन टीनू की तरफ, प्रतापुरा चौक, वडाला चौक, गुरु रविदास चौक, घई अस्पताल के नजदीक, तिलक नगर रोड, नजदीक वडाला पिंड बाग, बूटा पिंड नजदीक चारा मंडी, मैनब्रो चौक, बावा शू फैक्टरी मोड, जग्गू, चौक, सिद्धार्थ नगर रोड नजदीक घुल्ले दी चक्की रास्तों को पार्किंग के लिए  चुना गया है जहां वाहनों की पार्किंग की जा सके और लोगों को मुश्किलें पेश न आएं।

Related posts

12 छात्रों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु ग्लोकल मेडिकल कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप

News Times 7

PM मोदी के संसद में दिए बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार कहा- जो संविधान के टुकड़े करे वह है ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का लीडरनई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान पर बुधवार को करारा पलटवार किया और कहा कि सभ्यता, इतिहास, संविधान और भाईचारा को तार-तार करने वाले असलियत में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के ‘लीडर ’ हैं। राज्यसभा में आम बजट 2022-23 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सिब्बल ने वर्तमान केंद्र सरकार को मुगल शासक औरंगजेब से भी ‘‘बदतर’’ करार दिया और कहा कि औरंगजेब ने भी ‘‘जजिया कर’’ से गरीबों और वंचितों को राहत दी थी जबकि आज की सरकार वर्ष 2014 के मुकाबले पेट्रोल ओर डीजल पर क्रमश: 203 और 530 प्रतिशत अधिक उत्पाद कर वसूल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम बजट जमीनी सच्चाई से दूर है और इसमें सरकार की दूरदृष्टि का अभाव झलकता है जबकि कोई दीर्घकालिक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में डिजिटल, ग्रीन, जलवायु, आत्मनिर्भर, मेड इन इंडिया और व्यवसाय की सुगमता जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है लेकिन बेरोजगारी, गरीबी, खाद्य सुरक्षा, मजदूर, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला और युवाओं का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब व मध्यम वर्ग के लिए नहीं बल्कि दो प्रतिशत लोगों के लिए है। सिब्बल ने कहा कि आप बात कर रहे हो अमृत काल की और मैं तो 2014 से अब तक राहु काल ही देख रहा हूं और फिर असलियत क्या है। प्रधानमंत्री ने टुकड़े टुकड़े गैंग की बात की तो मैं अचंभित हुआ, जो सभ्यता के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो इतिहास के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो संविधान के टुकड़े-टुकड़े करता है और जो भाईचारा के टुकड़े-टुकड़े करता है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर है ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा था कि विभाजनकारी मानसिकता एवं अंग्रेजों की ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपनाकर कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की ‘‘लीडर’’ बन गई है।पेट्रोल व डीजल के मुल्यों में हुई वुद्धि का उल्लेख करते हुए भी सिब्बल ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल में पेट्रोल की कीमत 71 रुपए प्रति लीटर थी और उस समय उत्पाद कर 9.2 रुपए प्रति लीटर था जबकि 2022 में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर हो गई और इस पर उत्पाद शुक्ल 27 रुपए प्रति लीटर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के मुकाबले उत्पाद कर में 203 प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसी प्रकार, सिब्बल ने कहा कि डीजल की कीमत 2014 में जहां 55 रुपये प्रति लीटर थी और उस पर उत्पाद कर 3.46 रुपए प्रति लीटर थी जबकि आज पेट्रोल की कीमत 86 रुपए प्रति लीटर है ओर यह 530 प्रतिशत की वृद्धि है। इतिहास का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने कहा कि अहमद शाह ने 1414 में सबसे पहले जजिया कर लगाया था और उसके बाद अकबर आया तो उसने हटा दिया लेकिन जब औरंगजेब आया तो उसने फिर से जजिया कर लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने वंचित लोगों, बेरोजगारों और रक्षा में लगे लोगों पर जजिया कर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि आप बात करते हो औरंगजेब की और यह तो औरंगजेब से भी बदतर बात है। आपने सब पर लागू कर दिया और वह भी 530 और 203 प्रतिशत। सिब्बल ने कहा कि जब देश के गरीब या मध्यम श्रेणी की जनता 95 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत चुकाती है उसे क्या तकलीफ होती होगी, यह इस सरकार को समझ में नहीं आता है। बजट में बच्चों की शिक्षा के लिए डिजिटल टेलीविजन आरंभ किए जाने की घोषणा का जिक्र करते हुए कांग्रेस सदस्य ने कहा कि ऐसी स्थिति में जब बच्चे दो सालों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो उनके लिए सरकार डिजिटल टीवी खोलकर क्या करेगी।  सदन में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि वह एक बार चुनाव लड़ लें तो उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चलेगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और शोध में उचित आवंटन ना किए जाने का आरोप लगाते हुए सिब्बल ने कहा कि जब तक बच्चों की शिक्षा, शोध व स्वास्थ पर निवेश नहीं किया जाएगा तब तक देश की संपत्ति खड़ी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को छोड़ दीजिए  जिनके पास सुविधाएं नहीं है उनके बारे में सोचिए। जब तक आप लोगों के हाथों में पैसे नहीं देंगे और वे खर्च नहीं करेंगे तब तक अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी। इनकी शक्ति, खरीद की शक्ति बढ़ानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री को अमृत काल की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि ना वह रहेंगे, ना हम रहेंगे ना आपके रहनुमा रहेंगे। ना नफरत के बयान रहेंगे। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सिब्बल ने कहा चीन में बेरोजगारी की दर 5 प्रतिशत, बांग्लादेश में 5.3 प्रतिशत, पाकिस्तान 4.5 प्रतिशत और श्रीलंका 4.8 जबकि भारत में यह दर 7.51 प्रतिशत है।

News Times 7

सारणः शराब धंधेबाज से सांठगांठ के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक निलंबित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़