News Times 7
देश /विदेश

सृजन घोटाला मामले के 2 अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश

पटनाः बिहार के बहुचर्चित अरबों रुपयों के सृजन घोटाला के एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने फरार चल रहे 2 आरोपितों के खिलाफ कुर्की जब्ती करने का आदेश पारित किया।

सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनंत कुमार ने मामले में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त सतीश कुमार झा एवं रजनी प्रिया की उपस्थिति के लिए उनकी संपत्तियों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का आदेश निर्गत किया है। वहीं मामला बिहार के भागलपुर जिले में महिला सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की राशि के घोटाले का है।

मामले की पहली प्राथमिकी भागलपुर के कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। बाद में सीबीआई ने उसी प्राथमिकी के आधार पर अपनी प्राथमिकी दर्ज की थी। बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने 10 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिनमें से 8 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान का क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी ने माना आभार

News Times 7

Quad meeting पर भड़का चीन, बोला- बीजिंग पर लगाम लगाने के लिए औजार है क्वाड

News Times 7

शिवसेना का PM पर हमला, कहा- जब छात्र यूक्रेन में फंसे थे तब मोदी डमरू बजा रहे थे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़