News Times 7
दुर्घटना

अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामिणों ने किया धरना प्रदर्शन

छपराः बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खरीका गांव निवासी धर्मनाथ राय का 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने खेत से धनिया लेकर मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था। इसी दौरान पहलेजा बजरंग चौक के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहलेजा-दीघा जेपी सेतु के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात पिकअप वैन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related posts

सूरत जिले के कोसांबा में 15 मजदूरों को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत

News Times 7

दिल्ली शराब घोटाले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को अगले सप्ताह तलब

News Times 7

भगवान के गायब होने पर भक्त परेशान, रो-रोकर बुरा हाल, अखबार में दिया विज्ञापन ,इनाम का भी किया ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़