News Times 7
देश /विदेश

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्‍सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का एक इनामी नक्सली मारा गया। अरनपुर थाना क्षेत्र के बुरगुम जंगल में कल रात रात हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। मारे गए नक्सली अर्जुन उफर् लखमा सोढ़ी के खिलाफ 13 मामले दर्ज थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बुरगुम के जंगलों में बड़े नक्सली नेताओं के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी की टुकड़यिां भेजी गई थीं। बुरगुम के जंगलों में पुलिस के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने जवाबी कारवाई की।

एक पिस्टल, टिफ़नि बम बरामद
गोलीबारी के बाद जब जवानों ने मौक़े की पड़ताल की तो उन्हें वहां से एक नक्सली का शव मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से जवानों ने एक पिस्टल, टिफ़नि बम समेत अन्य सामान बरामद किया है। दंतेवाड़ा में लगातार पुलिस द्वारा नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

Related posts

BSEB 12th Result 2022 Bihar Board: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्‍ट, ई-रिक्‍शा चालक का बेटा बना टॉपर

News Times 7

रेलवे में आज जो असमंजस के हालात हैं, वे आजाद भारत के इतिहास में पहले कभी नही देखे गए: अधीर रंजन

News Times 7

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राहत की खबर, कीव में हटा वीकेंड कर्फ्यू- भारतीय छात्रों को रेलवे स्टेशन जाने की दी सलाह

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़