News Times 7
देश /विदेश

रायपुर के गुढ़ियारी में देर रात अज्ञात बदमाशों ने आटो में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तरफ जहां लोग गणतंत्र दिवस की खुशियां मना कर सो रहे थे तो दूसरी ओर अज्ञात बदमाशों ने एक आटो में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक के रायपुर के बड़ा अशोक नगर स्थित शंकराचार्य स्कूल के पीछे खड़ी सवारी आटो में अज्ञात बदमाशों में आग लगा दी।

घटना की जानकारी देते हुए आटो चालक रोशन जघेल ने बताया कि 26 जनवरी की रात रोज की तरह मैंने स्थानीय जगह पर अपनी आटो खड़ी की थी, सुबह देखा तो आटो में किसी ने आग लगा दी, जिससे मेरी सवारी आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आटो चालक ने बताया कि वह आटो किराया से लेकर चलाता है। उसने मामले की सूचना गुढ़ियारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सरकार से टकराव पर उतरा भर्ती माफिया, HSSC चेयरमैन समेत अफसरों को गोली मारने की धमकियां

News Times 7

महाराष्ट्र में खुले स्कूल, हरियाणा में 1 फरवरी से खुलेंगे, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में कब शुरू होंगी आफलाइन क्लासेस?

News Times 7

CM नीतीश ने कहा- पुलिस की सक्रियता से पहले की तुलना में अपराध में आई काफी कमी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़