News Times 7
देश /विदेशबड़ी-खबर

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटनाः बिहार के समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के एक डब्बे में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि रेक बंद अवस्था में थी, इसलिए किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

राजेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राजकीय रेल पुलिस तथा रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। राजेश ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

Pig Heart Transplant: सूअर का दिल लगवाने के दो माह बाद अमेरिकी नागरिक की हुई मौत

News Times 7

2021 के मोदी सरकार के बजट में आम आदमी को कुछ नहीं मिला ,लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद हो गए महंगे

News Times 7

यूक्रेन संकटः पूर्व राजनायिकों ने दी सलाह, भारत नाप-तोल ले कूटनीतिक फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़