News Times 7
देश /विदेश

चिराग पासवान ने गांधी मैदान के पास संभाला मोर्चा, नीतीश सरकार को बर्खास्‍त करने की कर रहे मांग

पटना। बिहार के लिए आज का दिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम है। एक तरफ लोगों की नजरें लालू यादव को चारा घोटाले में फैसला सुनाए जाने पर है, दूसरी तरफ, पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान माहौल गर्म कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में मंगलवार को 11 बजे से गांधी मैदान से राजभवन मार्च निकालने की तैयारी है। लोजपा के नेता-कार्यकर्ता जुलूस की शक्‍ल में गांधी मैदान से राजभवन पहुंचेंगे। चिराग राज्यपाल से नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की अनुशंसा केंद्र से करने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि वे पुलिस की लाठी खाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अपने इरादे से पीछे नहीं हटेंगे। गांधी मैदान के पास चिराग और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा है।

मां रीना पासवान ने दिया साथ का वादा

बेटे चिराग पासवान की राजनीतिक लड़ाई में मां रीना पासवान ने साथ देने का वादा किया है। कुछ दिनों पहले चिराग अपनी मां के साथ मीडिया के सामने आए और कहा कि वे बिहार की बेहतरी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उनकी मां ने कहा कि चिराग, साहब (राम विलास पासवान) के रास्‍ते पर चल रहे हैं। परिवार और पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के लिए खुद को बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखना बड़ी चुनौती है।

Related posts

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट 10 या 11 फरवरी को हो सकता है जारी

News Times 7

पिछले 12 माह में बिहार को प्राप्त हुए 38,906 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्तावः उद्योग मंत्री

News Times 7

कश्मीर में पुलिस ने गिरफ़्तार किया लश्कर का आतंकी, हथियार भी बरामद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़