News Times 7
खेल

2008 में एम एस धौनी के बाद 2022 में ईशान किशन के साथ आइपीएल नीलामी में हुआ कुछ ऐसा बड़ा कमाल

नई दिल्ली। IPL auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए हुए मेगा नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर खिलाड़ी ईशान किशन रहे। ईशान किशन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और वो पहले भी मुंबई की टीम का ही हिस्सा थे और एक बार फिर से मुंबई की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए जमकर बोली लगाई और 15.25 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर उन्हें खरीद लिया। आइपीएल के इतिहास में ये दूसरा मौका था जब कोई विकेटकीपर-बल्लेबाज एक सीजन में सबसे महंगा बिकने वाला खिलाड़ी रहा

इससे पहले साल 2008 यानी आइपीएल के पहले सीजन में ऐसा हुआ था और तब महेंद्र सिंह धौनी को सीएसके ने 11.33 करोड़ में खरीदा था और वो इस सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे विकेटकीपर-बल्लेबाज थे। अब इसके 13 साल के बाद कोई विकेटकीपर-बल्लेबाज एक सीजन में सबसे महंगा बिका। 2008 और 2022 सीजन को छोड़कर इससे पहले हर सीजन में सबसे महंगा या तो कोई बल्लेबाज या फिर गेंदबाज रहा।

आइपीएल के अब तक के इतिहास में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो दो लगातार सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। इसमें पहला नाम युवराज सिंह का है जो 2014 और 2015 सीजन में सबसे महंगे बिके थे। वहीं इसके बाद 2018 और 2018 में इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा दाम पाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके अलावा पिछले सीजन यानी आइपीएल 2021 आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे बिके थे।

आइपीएल के हर सीजन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी-

2008- MS Dhoni

2009- एंड्रयू फ्लिंटाफ, केविन पीटरसन

2010- किरोन पोलार्ड, शेन बांड

2011- गौतम गंभीर

2012- रवींद्र जडेजा

2013- ग्लेन मैक्सवेल

2014- युवराज सिंह

2015- युवराज सिंह

2016- शेन वाटसन

2017- बेन स्टोक्स

2018- बेन स्टोक्स

2019- जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती

2020- पैट कमिंस

2021- क्रिस मौरिस

2022- ईशान किशन

Related posts

IPL2021-नीलामी में लगी 57 खिलाड़ियों की बोली ,जानिए कौन कितने में खरीदा गया

News Times 7

रोहित, मरियप्पन, मनिका, विनेश और रानी को मिलेगा खेल-रत्न अवॉर्ड, देखें खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड्स

News Times 7

दिल्ली में आयोजित बाडी बिल्डींग प्रतियोगिता में आरा के मोहम्मद रईस ने लहराया परचम ,किया बिहार का नाम रौशन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़