News Times 7
देश /विदेश

नालंदा में लूट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर अनुमंडल एवं सदर डीएसपी के साथ स्थानीय लहेरी, वेन और छबिलापुर थाना पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लोडेड पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल, एटीएम, गैस कटर, इत्यादि बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनके पास से लूट की 5 बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में पवन, रोहित, रविशंकर, राकेश, अविनाश और निखिल अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Related posts

दुनियाभर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 56.6 लाख के पार, फ्रांस और रूस में हालात खराब, कनाडा में भारी बवाल

News Times 7

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्रीनगर ,370 हटने के बाद यह पहला यात्रा

News Times 7

पाकिस्तान: इमरान सरकार को बिलावल भुट्टो की चेतावनी, कहा- लांग मार्च के जरिए अपाहिज सरकार को उखाड़ फेकेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़