News Times 7
देश /विदेश

दरभंगा में बंद पड़े गोदाम से 1500 लीटर से अधिक शराब जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में एक बंद गोदाम से 1500 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर बिरौल थाना क्षेत्र स्थित गैमन इंडिया के बंद पड़े गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर से 1655.46 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत कई लाख रुपए आंकी गई है।

अशोक प्रसाद ने बताया कि मामले में रामजी पासवान को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले को लेकर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Related posts

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट

News Times 7

कोरेगांव भीमा हिंसा: 23 फरवरी को जांच आयोग के सामने पेश हो सकते हैं शरद पवार, 2020 में किया गया था तलब

News Times 7

कोरोना की तीसरी लहर का असर बिहार में भी शुरू ,सीएम नीतीश ने दी लोगों को चेतावनी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़